क्राइम

बहन की इज्जत लूटने पर जब गुस्साए भाई ने आरोपी के खिलाफ उठाई आवाज तो हैवानों ने जिंदा जला दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2023, 08:31 PM IST

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक लड़के को जिंदा जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Image

आंध्र प्रदेश में लड़के को जिंदा जलाया (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

आंध्र प्रदेश में जिस लड़के को जिंदा जलाया गया था, उस केस में अब सारा खुलासा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़के की बहन के साथ आरोपियों ने गलत काम किया था, जिसके खिलाफ लड़के ने आवाज उठाई थी, इसी को लेकर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जिंदा जला दिया।

कहां की है घटना

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक लड़के को जिंदा जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पामू वेंकटेश्वर रेड्डी (20) के साथ अन्य आरोपियों-पामू गोपी रेड्डी (25), मंडेला वीरा बाबू (20) और तुम्मा सांबी रेड्डी ने लड़के को रोककर उसकी पिटाई की थी और फिर उस पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

प्लान कर हत्या

बापटला के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने शनिवार को पीटीआई से कहा कि घटना शुक्रवार (16 जून) को सुबह साढ़े पांच बजे हुई। बताया जाता है कि आरोपी और उसके तीन साथी सुबह चार बजे से लड़के का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लड़का चेरुकुपल्ली गांव के एक दूरदराज इलाके में मृत पाया गया।

क्यों मारा

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वेंकटेश्वर रेड्डी ने मृतक की बहन को प्यार का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया था, जिसका लड़के ने विरोध किया था। पुलिस के मुताबिक यौन उत्पीड़न का विरोध करने के कारण ही उसकी हत्या की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को वेंकटेश्वर रेड्डी को पकड़ा और उससे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल, इस मामले में चौथा आरोपी सांबी रेड्डी अभी भी फरार है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article