देश

Congress MLA Big Claim: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने मुंह पर पोतेंगे कालिख!, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 5, 2023, 05:57 PM IST

MP Congress MLA Phool Singh Baraiya Claim: मध्य प्रदेश भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक बरैया का दावा पूरा न होने पर अब वो भोपाल में राजभवन के बाहर मीडिया के सामने खुद अपने चेहरे पर अपने हाथों से कालिख लगाएंगे।

Image

चुनाव से पहले फूल सिंह बरैया ने चैलेंज किया था

MP Congress MLA Phool Singh Baraiya Blacken His Face: मध्य प्रदेश की सियासत से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि राज्य की दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से चुनाव जीतकर दोबारा विधायक चुने गए फूल सिंह बरैया (MLA Phool Singh Baraiya) अब अपने ही दावे के कारण बुरी तरह फंसते दिखते रहे हैं।

बताते चलें चुनाव से पहले फूल सिंह बरैया ने चैलेंज किया था कि अगर इस चुनाव में बीजेपी की 50 सीटों से ज्यादा आई तो राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे पर सामने है कि इस चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड 163 सीटें हासिल कर ली हैं।

वह अपने बयान पर कायम हैं

इस बयान को लेकर फूल सिंह बरैया ने कहा है कि वह 7 दिसंबर यानी गुरूवार को राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे वह अपने बयान पर कायम हैं बताया जा रहा है कि विधायक बरैया का दावा पूरा न होने पर अब वो भोपाल में राजभवन के बाहर मीडिया के सामने खुद अपने चेहरे पर अपने हाथों से कालिख लगाएंगे।

भाजपा ने इस चुनाव में 163 सीटें जीती हैं

3 दिसंबर को मतगणना के दौरान फूल सिंह भाजपा प्रत्याशी घनश्याम पिरौनियां को हराकर भांडेर सीट से विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं पर राज्य में भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनी है और भाजपा ने इस चुनाव में 163 सीटें जीती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article