देश

MP Cabinet: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 28 मंत्री हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 25, 2023, 11:53 AM IST

आज होने वाले केबिनेट विस्तार के बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है।

Image

मोहन यादव

Madhya Pradesh Cabinet: मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट विस्तार किया जाएगा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नए मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को किया जाएगा। यादव ने रविवार शाम को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। बहरहाल, उन्होंने मंत्रिमंडल के नए सदस्यों की संख्या जैसी जानकारियां देने से इनकार कर दिया। सीएम यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री - राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा हैं।

मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या 35 हो सकती है

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है। सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद हमारी दोहरे इंजन वाली सरकार उनके और जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 और कांग्रेस ने 66 सीटें जीती थीं। यादव के अलावा शुक्ला और देवड़ा ने 13 दिसंबर को पद की शपथ ली थी।

शिवराज की जगह मोहन यादव

58 वर्षीय मोहन यादव और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने 13 दिसंबर को शपथ ली थी। तीन बार के विधायक मोहन यादव को शिवराज सिंह चौहान की जगह मुख्यमंत्री नामित किया गया था। शिवराज पिछले 18 वर्षों में से 16 वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन इस बार प्रचंड जीत के बावजूद बीजेपी हाईकमान ने शिवराज की नए चेहरे यादव को मौका दिया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article