देश

गुना हादसाः बस के पास न परमिट था, न फिटनेस प्रमाण-पत्र; लापरवाही के लिए CM ने दो अफसरों को किया सस्पेंड

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 28, 2023, 06:26 PM IST

Guna Accident Latest Update: दरअसल, गुना जिले में डंपर से टक्कर के बाद एक निजी बस में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या गुरुवार (28 दिसंबर, 2023) को बढ़कर 13 हो गई थी। बुधवार रात करीब नौ बजे गुना-आरोन रोड पर डंपर से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई थी।

Image

म.प्र के गुना में हुए सड़क हादसे में जख्मी हुए लोगों का हाल-चाल लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Guna Accident Latest Update: मध्य प्रदेश के गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद जिस प्राइवेट बस में आग लगने के बाद 13 लोगों की जान चली गई, उसके पास न तो उस रूट पर चलने का परमिट था और न ही फिटनेस प्रमाणपत्र था। बृहस्पतिवार (28 दिसंबर, 2023) को यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया की ओर से पत्रकारों को दी गई।

बरेलिया ने यह भी बताया कि बस का रजिस्ट्रेशन कैंसल करने के लिए मालिक की ओर से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में दो महीने पहले आवेदन दिया गया था, पर टैक्स नहीं चुकाने के कारण यह पेंडिंग था।

अधिकारी के अनुसार, बस का इस्तेमाल कुछ समय से नहीं किया जा रहा था क्योंकि उसके पास रूट के लिए परमिट नहीं था। हालांकि, जाहिर तौर पर बुधवार को दूसरे यात्री वाहन के स्थान पर इस बस का परिचालन किया गया जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यादव ने घटना पर दुख जताते हुए हर मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता देने का ऐलान किया था। उन्होंने इसके साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दिए थे।

यही नहीं, सीएम ने कथित लापरवाही के लिए गुना के जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया और नगर पालिका गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी.डी. कतरोलिया को गुना हादसे के बाद फायर बिग्रेड सेवाएं उपलब्ध न कराए जाने के कारण तत्‍काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश भी दिए।

यादव के निर्देश पर कलेक्टर गुना तरूण राठी की ओर से बस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए अपर जिला दण्‍डाधिकारी मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

गुना के अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सावले, संभागीय उप परिवहन आयुक्‍त अरुण कुमार सिंह और सहायक यंत्री विद्युत सुरक्षा प्राण सिंह राय जांच समिति के सदस्य होंगे। यह समिति तीन दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। उनके हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से बताया गया, ‘‘यह हादसा हृदयविदारक था। जिन लोगों ने परिजन खोए, उनके प्रति गहरी शोक-संवेदनाएं हैं। मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’’

दरअसल, गुना जिले में डंपर से टक्कर के बाद एक निजी बस में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या गुरुवार (28 दिसंबर, 2023) को बढ़कर 13 हो गई थी। बुधवार रात करीब नौ बजे गुना-आरोन रोड पर डंपर से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई थी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं