देश

एक और राहत की खबर... 42 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर भारत पहुंचा 'जग वसंत' वेसल

US Iran War: एलपीजी गैस लेकर 'जग वसंत' नाम का वेसल (टैंकर) गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच चुका है। कांडला पोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि आज ही इस गैस को मिड-सी ट्रांसफर के जरिए उतारा जाएगा। मिड-सी ट्रांसफर का अर्थ है कि समुद्र में ही जहाज से गैस को दूसरे सिस्टम या पोर्ट की सुविधाओं तक पहुंचाया जाता है।

Image

LPG गैस लेकर 'जग वसंत' नाम का वेसल पहुंचा भारत। istock

US Iran War: युद्ध के बीच एलपीजी गैस सप्लाई को लेकर भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 42 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा LPG गैस लेकर 'जग वसंत' नाम का वेसल (टैंकर) गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच चुका है।

कांडला पोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि आज ही इस गैस को मिड-सी ट्रांसफर के जरिए उतारा जाएगा। मिड-सी ट्रांसफर का अर्थ है कि समुद्र में ही जहाज से गैस को दूसरे सिस्टम या पोर्ट की सुविधाओं तक पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया की वजह से गैस तेजी से उतर जाती है। वहीं, समय का बचाव भी होता है। इससे पहले MT शिवालिक (LPG) MT नंदा देवी (LPG)। जग लाडकी और लाइबेरिया फ्लैग Shenlong भारत पहुंच चुका है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं 20 जहाज: पेट्रोलियम मंत्रालय

पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में करीब 20 भारतीय ध्वज वाले जहाज फंसा हुआ है। इनमें पांच बड़े भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर शामिल हैं, जिनमें कुल मिलाकर 2,30,000 मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है। एक अन्य बड़े भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर में अगले एक-दो दिनों में एलपीजी भरी जानी है, जिसके बाद वह भारत के लिए रवाना हो जाएगा।

देश में 60 दिनों का तेल स्टॉक: सरकार

गुरुवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोल, डीज़ल, एलपीजी और PNG को लेकर फैल रही अफवाहों पर बड़ा बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का 60 दिनों का स्टॉक है और LPG की महीनेभर सप्लाई प्रभावित नहीं होगी, जबकि PNG की कहीं भी कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

मंत्रालय के अनुसार सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और पोस्ट भ्रामक हैं, जिनका मकसद अनावश्यक घबराहट फैलाना है। लोगों से अपील की गई है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article