देश

Love Jihad: 'मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद नहीं करेंगे बर्दाश्त', भोपाल कांड पर आई CM मोहन यादव की प्रतिक्रिया

Love Jihad: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की धरती पर जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Image

लव जिहाद नहीं करेंगे बर्दाश्त- सीएम मोहन यादव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Love Jihad: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की धरती पर जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। यादव का यह बयान पुलिस द्वारा भोपाल के एक कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किये जाने के कुछ दिनों बाद आया है। आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर यह अपराध किया था।

अपराधियों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं- सीएम मोहन यादव

यादव ने कहा कि सुशासन के लिए जाने जाने वाले मध्य प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी अपराध करेगा उसे सजा मिलेगी, हमारी सरकार राज्य की धरती पर किसी भी तरह के जिहाद या लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं करेगी। जो कोई भी इस तरह के कृत्यों में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह राज्य के अंदर हो या राज्य से बाहर भाग गया हो, मध्य प्रदेश पुलिस उसे पकड़ेगी और वापस लाएगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लड़कियों को फंसाने और उनके साथ बलात्कार करने वाले गिरोह की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। दो आरोपियों को पॉक्सो और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक निजी कॉलेज के पूर्व छात्र फरहान अली उर्फ फराज ने दो साल पहले अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया तथा उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, फराज के दो दोस्तों ने इसी तरह दो अन्य लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article