देश

बिहार में आसान नहीं सीट बंटवारा, सबके अपने-अपने दावे, किस फार्मूले पर बनेगी INDI गठबंधन की सहमति?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2023, 07:37 PM IST

Lok Sabha Elections: कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक में 8 से 9 सीट पर दावेदारी ठोंक दी गई है। अंदरखाने में जो चर्चा है उसके अनुसार महागठबंधन में राजद और जदयू 15 से 17 से और शेष सीटों पर अन्य दल अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

Image

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर दावेदारी शुरू

Photo : Twitter

Lok Sabha Elections: विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में शामिल दलों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर अपनी-अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक में 8 से 9 सीट पर दावेदारी ठोंक दी गई है। जबकि, राजद और जदयू बड़े भाई बनने को लेकर बेताब हैं। कहा जा रहा है कि जदयू जहां पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार पर सीट बंटवारे की बात कर रही है, वहीं राजद पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम को आधार बनाने की शर्त रख रही है।

वैसे, पिछले लोकसभा चुनाव से इस चुनाव की परिस्थितियां बदली है। जदयू पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ एनडीए में थी। उस चुनाव में एनडीए ने प्रदेश की 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के नेताओं ने 8 से लेकर 10 सीटों तक दावा किया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ी थी और एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

15 से 17 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं राजद-जदयू

बिहार कांग्रेस के नेताओं ने साफ कहा है कि सीट कांग्रेस अपने तरफ से तय करे। वैसे, अंदरखाने में जो चर्चा है उसके अनुसार महागठबंधन में राजद और जदयू 15 से 17 से और शेष सीटों पर अन्य दल अपने उम्मीदवार उतारेंगे। बता दें, बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं।

विधानसभा चुनाव को आधार बनाना चाहते हैं वामदल

वामदलों की बात करें तो भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) सभी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साहित हैं और तैयारी कर रहे हैं। भाकपा माले बक्सर, पाटलिपुत्र सहित कई इलाकों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर अपनी दावेदारी सीटों पर ठोक रही है। वामपंथी दल पिछले विधानसभा चुनाव को आधार बनाकर सीट बंटवारे को लेकर दावेदारी पेश कर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वामपंथी दलों ने 16 सीट पर जीत दर्ज की थी। वैसे, जिस तरह आधार बनाया जा रहा, उसमें नहीं लगता है कि महागठबंधन में सीट बंटवारा आसान होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article