देश

PM Modi: GST बचत उत्सव कल से हो रहा शुरू, गरीब-मध्यम वर्गीय लोगों को होगा फायदा: PM मोदी

PM Modi: जीएसटी दरों में कटौती लागू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की वृद्धि गाथा को गति देंगे, कारोबारी सुगमता को बढ़ाएंगे और अधिक निवेशकों को आकर्षित करेंगे। मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि के पहले दिन से 'जीएसटी बचत उत्सव' शुरू होगा और आयकर छूट के साथ यह ज्यादातर लोगों के लिए ''दोहरा लाभ'' होगा।

Image

Screenshot 2025-09-21 165323

PM Modi: नवरात्रि की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। पीएम मोदी देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक और महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठा रहा है। कल, यानी नवरात्रि के प्रथम दिवस 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म लागू हो जाएंगे।

पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "सोमवार से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। नवरात्रि के पहले दिन से ही देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू हो जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा। कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी और उद्यमी को इस बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी, त्योहारों के इस मौसम में सभी का मन मीठा होगा। यह बचत उत्सव समाज के सभी वर्गों के लिए है, ताकि सभी को आर्थिक लाभ हो सके। कल से आम लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।"

पीएम मोदी ने कहा, "ये सुधार भारत की विकास दर को बढ़ाएंगे, व्यापार करने में आसानी होगी, अधिक निवेश आकर्षित होगा और यह सुनिश्चित होगा कि देश के विकास में सभी राज्य समान भागीदार बनें।"

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की और इस बचत उत्सव की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को एक्स्लेरेट करेंगे, कारोबार को और आसान बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article