देश

मोस्ट वॉन्टेड बन गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, 10 लाख का इनाम घोषित; बिश्नोई गैंग पर NIA का बड़ा एक्शन

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वॉन्टेड घोषित कर दिया गया है। उसके ऊपर एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम रख दिया है।

Image

अनमोल विश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Anmol Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA ने शिकंजा कसा है। एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। जानकारी के अनुसार, अनमोल बिश्नोई पर बड़ी कार्यवाई करते हुए NIA ने अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल कर दिया है। NIA ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया है। अनमोल बिश्नोई का नाम बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी आया है। भानु के नाम से मशहूर अनमोल बिश्नोई फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था। पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था। अनमोल बिश्नोई 2022 में पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। उसके खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं। इससे पहले मुंबई पुलिस ने 15 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के सिलसिले में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। दरअसल, अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। बता दें, कनाडा और US में बैठकर अनमोल बिश्नोई लॉरेन्स गैंग को भी चला रहा है।

अनमोल था बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले शूटर्स के सम्पर्क में

मुंबई पुलिस ने कहा कि अनमोल बिश्नोई उन शूटर्स के संपर्क में भी था, जिन्होंने 12 अक्टूबर को NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि अनमोल बिश्नोई आरोपियों के सीधे संपर्क में था और कनाडा व अमेरिका से अपना काम करते हुए आरोपियों के संपर्क में रहने के लिए सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट का इस्तेमाल करता था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article