देश

Kashmir Terrorist: पुलिस हिरासत से फरार हो गए लश्कर के 2 आतंकवादी, फिर से दबोचे गए- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 5, 2023, 09:28 PM IST

Lashkar Terrorists Fled: जम्मू कश्मीर में दो आतंकी पुलिस कस्टडी से फरार हो गए जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, बाद में उन्हें फिर से दबोच लिया गया।

Lashkar Terrorists Fled in J&K: जम्मू कश्मीर में दो आतंकी पुलिस कस्टडी से फरार हो गए हैं, दोनों आतंकवादी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे, हालांकि बाद में उन्हें फिर से दबोच लिया गया ये आतंकी उत्तरी कश्मीर के बारामूला में पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये आतंकी रास्ते से फरार हो गए, दोनों आतंकियों को बारामूला पुलिस स्टेशन लाया जा रहा था, रास्ते में दोनों आतंकी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं जिसके बाद वहां पर अलर्ट जारी कर दिया गया। इस बारे में बताते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'दो आरोपी जो बारामूला पुलिस स्टेशन में हिरासत में थे, आज सुबह 'सहरी' (सुबह के भोजन) के दौरान भाग गए।'

बारामूला में एक शराब की दुकान पर बम विस्फोट में शामिल

दोनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी हैं, इनके नाम मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला हैं और ये मई 2022 से पुलिस हिरासत में थे जिसके बाद अब ये फरार हो गए।ये दोनों आतंकवादी बारामूला में एक शराब की दुकान पर बम विस्फोट में शामिल थे।

चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया

वहीं इस मामले में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए एक्शन भी लिया गया है और पुलिस प्रशासन ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने सर्च ऑपेरशन शुरू किया और पुलिस सरगर्मी से फरार दोनों आतंकियों की तलाश कर रही थी जिसके बाद उन्हें फिर से दबोच लिया गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें