देश

लश्कर के जिस कमांडर ने की थी इंस्पेक्टर मसरूर वानी की हत्या, उसे सेना ने गोलियों से भून डाला

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में शनिवार को सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर और दो अन्य आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

Image

जम्मू कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर

Photo : PTI

जम्मू कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने उस आतंकी को मार गिराया है, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर उस्मान को सेना ने ढेर कर दिया है। उस्मान कई सालों से कश्मीर में सक्रिय था और कई आतंकी हमलों में शामिल था।

एनकाउंटर में मारा गया उस्मान

अधिकारी ने बताया कि उस्मान घाटी में काफी लंबे समय से सक्रिय था और कई हमलों में शामिल था, उसका मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बड़ा झटका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घनी आबादी वाले खानयार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अभियान के दौरान जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे वहां आग लग गई और आसमान में घना धुआं उठता देखा गया। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में उस्मान मारा गया।

कई हमलों में शामिल था लश्कर का आतंकी

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उस्मान पाकिस्तान में रहने वाले टीआरएफ के कमांडर सज्जाद गुल का करीबी था। उस्मान निरीक्षक मसरूर वानी की हत्या में भी शामिल था। अक्टूबर, 2023 में ईदगाह मैदान में क्रिकेट खेलते समय वानी की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article