देश

लालू परिवार को दिल्ली कोर्ट से राहत, राबड़ी व मीसा समेत सभी आरोपियों को मिली जमानत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2023, 11:41 AM IST

यह मामला 2004 से लेकर 2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान रेलवे में नौकरी के बदले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया।

Image

लालू यादव

Photo : PTI

Land for Job Scam: जमीन के बदले नौकरी घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू यादव व उनके परिवार को बुधवार को दिल्ली कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इस मामले में सभी 14 आरोपियों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई ने इस मामले में बिना गिरफ्तारी किए ही चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया।

बता दें, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी व बेटी मीसा भारती समेत 14 आरोपियों को आज (15 मार्च) को तलब किया था। सुबह ही लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी व बेटी मीसा भारती के साथ कोर्ट पहुंचे थे।

इससे पहले इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राबड़ी देवी से उनके घर पर घंटों पूछताछ की थी। इसके अगले ही दिन लालू यादव से भी पूछताछ की गई थी।

सीबीआई ने दाखिल की है चार्जशीट

बता दें, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हड़पने के कथित आरोपों को लेकर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में अक्टूबर 2022 में जांच एजेंसी चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। इसी चार्जशीट को संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने 14 आरोपियों को समन भेजकर तलब किया है।

सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए तेजस्वी यादव

भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी सीबीआई तीन बार समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब कर चुकी है। हालांकि, दो मौकों पर तेजस्वी यादव सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए। सीबीआई ने तेजस्वी यादव को चार व 11 फरवरी को समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था। बता दें, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी कार्रवाई कर चुका है। ईडी ने 10 मार्च को लालू यादव व उनके करीबियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का दिल्ली स्थित आवास भी शामिल था।

क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला

यह मामला 2004 से लेकर 2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान रेलवे में नौकरी के बदले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया। कई लोगों को रेलवे में नौकरी देने के लिए बदले उनसे जमीनें हड़पी गईं, ये जमीनें राबड़ी देवी व उनकी बेटी मीसा भारती के नाम पर ली गईं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article