देश

बेवफाई की शिकायत रास न आई, लेडी पत्रकार की महिला दरोगा ने की धुनाई

  • Edited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 5, 2023, 09:29 AM IST

महिला पत्रकार का आरोप है कि लेडी पुलिसकर्मी ने उससे शादी का वादा किया था। जबकि, उसने पहले से ही एक महिला पुलिसकर्मी से शादी कर रखी थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

Image

महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : iStock

Odisha News: ओडिशा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के भद्रक जिले में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के एक महिला पत्रकार के साथ संबंध थे। दोनों पति-पत्नी के रूप में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि, महिला पत्रकार ने साथी पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद उसे निलंबित कर गिरफ्तार कर दिया गया है।

इस गिरफ्तारी के बाद महिला पत्रकार ने अपनी साथी पुलिसकर्मी पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला पत्रकार ने कहा कि महिला दरोगा के कई लड़कियों के साथ संबंध थे, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे यौन प्रताड़ना दी गई, जिसे सुनकर उच्च पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2021 में किया था शादी का वादा

27 साल की महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत में बताया कि महिला दरोगा और मैं कई दिनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला दरोगा ने नवंबर, 2021 में पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में मुझसे शादी का वादा किया था। उसने मेरे खाते से पैसे भी निकाले थे। हालांकि, बाद में पता चला कि उसकी शादी जाजपुर जिले की एक और महिला पुलिसकर्मी से हो गई है।

शादी को कहा था की मारपीट

महिला पत्रकार ने कहा, बीते 31 मार्च को उसने महिला पत्रकार से शादी के बारे में पूछा, जिसका उसने विरोध किया। हालांकि, बार-बार कहने के बाद मेरे साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं मुझे यौन प्रताड़ना भी दी गई। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि महिला दरोगा के कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध थे।

अदालत से मिली जमानत

पुलिस अधीक्षक वरुण गुन्थुपल्ली ने बताया कि महिला दरोगा चूड़ामणि मरीन पुलिस थाने में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात थी। उसे निलंबित कर रविवार को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को उसे अदालत के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज