देश

Ladakh Statehood Protest: लेह हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस, 50 लोग गिरफ्तार, इंटनेट सेवाएं बंद

लद्दाख के लेह में बुधवार को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हुए व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पूरे क्षेत्र में सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 50 लोगों को हिंसा में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

Image

लद्दाख के लेह में हुई हिंसा के बाद 50 लोग गिरफ्तार।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

लद्दाख के लेह में बुधवार को हुई व्यापक हिंसा और झड़पों के बाद हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पूरे क्षेत्र में सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 50 लोगों को हिंसा में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर में लगाई आग

जानकारी के मुताबिक, लेह एपेक्स बॉडी (LAB) द्वारा राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची लागू करने की मांग को लेकर बुलाए गए बंद के दौरान हालात बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, हिल काउंसिल मुख्यालय में तोड़फोड़ भी की। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई और 80 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें तीन नेपाली नागरिक भी शामिल हैं।

इन जगहों पर कर्फ्यू लागू

हालात को काबू में करने के लिए कर्गिल, जांस्कर, नुब्रा, द्रास और अन्य इलाकों में भी धारा 163 के तहत पांच से अधिक लोगों के जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकर, जुलूस और सार्वजनिक बयानों पर भी रोक लगा दी है ताकि माहौल शांत किया जा सके।

इस बीच, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, जो भूख हड़ताल पर थे, ने हिंसा भड़कने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हिंसा छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखें। वांगचुक ने कहा कि यह लद्दाख के लिए दुखद दिन है क्योंकि अब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन हालिया हिंसा ने उस संदेश को कमजोर किया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article