देश

Kuno National Park: कूनो से चीता 'ओबान' के बाद 'आशा' भी निकली पार्क एरिया से बाहर,ओबान ने मारा चिंकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2023, 09:50 PM IST

Kuno National Park News: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से चीता ओबान के पीछे-पीछे चीता आशा भी पार्क एरिया से बाहर निकल गई है, इसके बाद उसपर वनकर्मी निगरानी रख रहे हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Cheetah Asha of Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में ओबान चीते के बाद अब मादा चीता आशा (Cheetah Asha) भी पार्क एरिया से बाहर आ गई है। आशा कूनो के बफर जोन और उसके आसपास के खेतों में है, बताया जा रहा है कि आशा कभी कुनो के रिजर्व जोन के जंगल में तो कभी बफर जोन में पहुंच जाती है।

बुधवार को आशा चीता के भी कूनो नेशनल पार्क के बाहर वाले इलाके में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है, गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसका नाम आशा रखा था, ओबान के बाद अब आशा भी पार्क एरिया से बाहर निकलकर बफर जोन में घूम रही है। वन विभाग की टीम चीते को कूनो नेशनल पार्क में लाने के प्रयास कर रही हैं। अब तक टीम विफल ही रही है।

ओबान ने चिंकारा का शिकार कियाकूनो नेशनल पार्क से बाहर निकलकर ओबान ने एक गाय का शिकार किया था उसके बाद बुधवार को ओबान ने चिंकारा का शिकार किया हालांकि, उससे इंसानों को कोई खतरा नहीं है, ऐसा कहा जा रहा है, वहीं कालर आइडी के जरिये टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

चीतों की सुरक्षा के लिए इलू डॉगकूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, 7 महीने की स्पेशल ट्रेनिंग से फीमेल जर्मन शेफर्ड डॉग इलू को पार्क में लाया गया है जो शिकारियों को पकड़ने में मदद करेगी इलू डॉग अब कूनो नेशनल पार्क के जंगल में चप्पे-चप्पे पर नजर रखकर शिकारियों को आने से रोकेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article