देश

Kolkata Heavy Rain: मूसलाधार बारिश ने कोलकाता में मचाया कहर, आकाशीय बिजली से जान गंवाने वालों के परिवार जनों को 2 लाख का मुआवजा

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी कोलकाता में हालात सबसे गंभीर हैं। शहर की सड़कें और रेलवे यार्ड तक पानी में डूब चुके हैं। बारिश के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिजली गिरने से हुई मौतों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

Image

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

Kolkata Heavy Rain: भारी बारिश ने पश्चिम बंगाल का हाल बेहाल कर रखा है। राजधानी कोलकाता में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं. शहर की सड़कें ही नहीं बल्कि रेलवे यार्ड तक पानी में डूब गए हैं। बारिश के चलते यहां अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। ममता बनर्जी ने बारिश के बाद बिजली गिरने से मरने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

कई इलाकों में 250 मिमी से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 सितंबर 2025 तक कोलकाता सहित कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की आशंका है। कोलकाता के कई इलाकों में 330 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश इलाकों में औसतन 250 मिमी से ज्यादा वर्षा हुई। IMD ने बताया कि आखिर कोलकाता सहित कई जगहों इतनी जबरदस्त बारिश क्यों हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के वजह से इतनी तेज बारिश हो रही है।

बारिश का सिलसिला रह सकता है जारी: मौसम विभाग

पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में बुधवार तक तेज बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के पास एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जिससे बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रह सकता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article