देश

बेटी ने बाप को दी नई जिंदगी, जानें कौन हैं रोहिणी आचार्य

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 6, 2022, 11:36 AM IST

रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट किया। उनके इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है। राजनीति में अलग नजरिया रखने वाले लोगों ने कहा कि धन्य है .यह बेटी।

Image

रोहिणी आचार्य ने पिता लालू यादव को दी किडनी

Photo : Twitter

आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर के अस्पताल में किडनी का सफल ट्रांसप्लांट हो चुका है। किडनी डोनेट उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किया जिनकी तारीफ हो रही है। रोहिणी पर गर्व विपक्षी दलों को भी है। बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आपने उदाहरण पेश किया है। बेटी हो तो रोहिणी आचार्य जैसी, गर्व है आप पर..आप उदाहरण होंगी आने वाली पीढ़ियों के लिए। बीजेपी के ही सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्हें बेटी नहीं है, आज रोहिणी आचार्य को देखकर भगवान से लड़ाई करना चाहते हैं कि उन्हें बेटी क्यों नहीं दिया। उनकी दादी कहा करती थीं कि लड़कों से अच्छे लड़कियां होती हैं। इतनी तारीफ के बाद बताएंगे कि रोहिणी आचार्य कौन हैं।

कौन हैं रोहिणी आचार्य

बता दें कि लालू यादव राबड़ी देवी की 9 संतानों में रोहिणी आचार्य हैं। अपनी बड़ी मीसा भारती की तरह वो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। लेकिन भारत में होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर अपने विचार रखती हैं। रोहिणी आचार्य ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर से पढ़ाई की थी। लेकिन उन्होंने डॉक्टरी को पेशे के तौर पर नहीं अपनाया। रोहिणी आचार्य की शादी 2002 में समरेश सिंह(सॉफ्टवेयर इंजीनियर) से हुई और वो अपने पति के साथ सिंगापुर में रहती हैं। रोहिणी और समरेश सिंह को दो बेटे हैं। रोहिन ने पिछले साल अभिनेता के बयानों के लिए अभिनेता को बुलाया था कि भारत ने 2014 में स्वतंत्रता प्राप्त की थी, जब मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी, और 1947 में देश की स्वतंत्रता को "भीख" या भिक्षा के रूप में हासिल करना बताया था।रोहिणी ने तब ट्वीट किया था फर्जी झांसी की रानी जो कहती है कि शहीदों का जीवन 'भीख' है एक गद्दार की तरह है।2021 में जब तेजस्वी यादव का नाम बेनामी संपत्ति में आया तो इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि लालू यादव उन्हें डिप्टी सीएम बनाने पर विचार कर रहे थे। हालांकि हकीकत में यह तब्दील नहीं हुआ।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!