देश

Pahalgam Terror Attack:'आतंकियों को मौके पर ही मार दिया जाए...', पहलगाम हमले के पीड़ितों के दुखी परिवारों की 'त्वरित न्याय' की मांग

Pahalgam Terror Attack Victims: पहलगाम आतंकी हमले में इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे, उनके परिजन मांग कर रहे हैं कि 'आतंकियों को मौके पर ही मार दिया जाए'

Image

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित (फाइल फोटो)

Pahalgam Terror Attack Victims: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, की हत्या के एक दिन बाद, पीड़ितों के परिवारों ने इस नृशंस कृत्य के अपराधियों के लिए कठोर सजा की मांग की है। हमले में मारे गए नीरज उधवानी के चाचा भगवान दास ने कहा कि आतंकवादियों को मौके पर ही मार दिया जाना चाहिए, चाहे उनका धर्म या जाति कुछ भी हो।

उन्होंने एएनआई से कहा, 'आतंकवादी हमले में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी भी वहां थीं, वह सुरक्षित हैं। वे वहां छुट्टियां मनाने गए थे... हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियों को मार दिया जाए... मैं कहता हूं कि आतंकवादी को, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो, मौके पर ही मार दिया जाना चाहिए।'

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित अतुल मोने की भाभी राजश्री अकुल ने भी मांग की कि सरकार अविलंब आतंकवादियों को कड़ी सजा दे।

उन्होंने कहा, 'हमें पता चला है कि वह (अतुल मोने) हमले में मारा गया। उसे पेट में गोली लगी थी। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि आतंकवादियों को बिना देरी के कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'

आतंकवादियों ने 58 साल की सुशील नथानियल की भी गोली मारकर हत्या कर दी, जो ईस्टर मनाने के लिए अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ जम्मू-कश्मीर गए थे।

उनके चचेरे भाई संजय कुमरावत ने बताया, 'हमने सुशील नथानिएल की पत्नी और बेटे से फोन पर बात की है। उन्होंने हमें बताया कि आतंकवादियों ने सुशील का नाम पूछा और उसे घुटने टेकने के लिए मजबूर किया, फिर उन्होंने उससे कलमा (इस्लामी आस्था को व्यक्त करने वाला वाक्यांश) पढ़ने के लिए कहा। जब सुशील ने कहा कि वह कलमा नहीं पढ़ सकता, तो आतंकवादियों ने उसे गोली मार दी।'

उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कुमरावत ने कहा, 'कश्मीर में कायराना हमला कर 26 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बने।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article