What is Surgical Strike: 'भारत का स्वर्ग' कहे जाने वाले कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला (Pahalgam Terror Attack) हुआ है जिसमें 26 लोगों की जान चली गई, इस घटना के बाद देश से लेकर दुनिया भर में गुस्सा और आक्रोश है और लोग इसकी जमकर भर्त्सना कर रहे हैं वहीं देश के हुक्मरान भी इसे लेकर संजीदगी से मुंहतोड़ जबाव देने वाली कार्रवाई की प्लानिंग कर रहे हैं, मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक भारत कुछ बड़ा करने वाला है ऐसा कहा जा रहा।
इस आतंकी हमले का सीधा शक पड़ोसी पाकिस्तान पर जा रहा है क्योंकि पूर्व में वो ऐसा कर चुका है ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार पाकिस्तान बेहद अलर्ट मोड में है और वहां के रक्षा मंत्री ने बयान देकर इस घटना से पल्ला झाड़ा है।
इस आतंकी हमले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोगों में उबाल है वो चाहते हैं कि भारत सरकार इसके लिए जिम्मेदार पाकिस्तान को भारत ऐसा कड़ा सबक सिखाए जिसे वो जीवन भर याद रखे।

Pahalgam Terror Attack
...जब भारत ने PoK में घुसकर की थी 'सर्जिकल स्ट्राइक'
गौर हो कि 29 सितम्बर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी लांच पैड्स पे सर्जिकल स्ट्राइक किया था, भारत ने 28-29 सितंबर 2016 की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी बताते हैं कि इस स्ट्राइक में भारत ने कई आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया था। भारत के इतिहास में 29 सितंबर को आतंकी कैंपों को तबाह करने के लिए उठाए गए कदम के गवाह के रूप में जाना जाता है।

what is Surgical Strike
तब कई कमांडोज को LoC के पास उतारा गया था
भारतीय सेना के जवान पूरी प्लानिंग के साथ 28-29 सितंबर की आधी रात PoK में करीब तीन किलोमीटर अंदर घुसे और आतंकियों के ठिकानों को तहस-नहस कर डाला था, एमआई-17 हेलिकॉप्टरों के जरिए कई कमांडोज को LoC के पास उतारा गया जिन्होंने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया और इस कार्रवाई में कई आतंकवादियों को मार गिराया गया था, दिल्ली में इस ऑपरेशन पर सेना मुख्यालय से नजर रखी गई थी।
क्यों जरूरत पड़ी थी सर्जिकल स्ट्राइक की ?
बता दें कि 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में इंडियन आर्मी के कैंप पर हमला किया था, जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे, इससे देशभर में गुस्से का उबाल आ गया था, फिर क्या था भारत ने 28-29 सितंबर की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की और उन्हें तबाह कर दिया था जिसके बारे में सोचकर आज भी पाकिस्तान की हालत खराब हो जाती है वहीं अब पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।

What is Surgical Strike
क्या होती है सर्जिकल स्ट्राइक (What is Surgical Strike)
सर्जिकल स्ट्राइक एक ऐसी सैन्य कार्रवाई है जिसमें एक से अधिक सैन्य लक्ष्यों को नुक्सान पहुंचाया जाता है और उसके पश्चात् हमला करने वाली सैनिक इकाई तुरंत वापस लौट आती है. इस तरह की कार्रवाई में प्रयास किया जाता है कि गैर-सैनिक ठिकानों, जैसे- आसपास की इमारतें, बिल्डिंग, वाहन या सार्वजनिक आधारभूत संरचनाएं को कम से कम नुकसान पहुंचे।
सर्जिकल स्ट्राइक सटीक सैन्य कार्रवाई का एक रूप
आसान शब्दों में कहें तो सर्जिकल स्ट्राइक सटीक सैन्य कार्रवाई का एक रूप है, यदि इस प्रकार के आक्रमण में वायु-बल का इस्तेमाल किया जाता है तो उसमें भी यह कोशिश की जाती है कि सटीक बमबारी की जाए जिसमें आस-पास की सुविधाएं कम से कम क्षतिग्रस्त हों।
