'खरगे जी बैठ के भी लगा सकते हैं नारे...', 'तानाशाही नहीं चलेगी' नारों के बीच PM मोदी ने कसा तंज
- Edited by: अनुराग गुप्ता
- Updated Feb 5, 2026, 05:49 PM IST
PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि खरगे जी की उम्र देखते हुए वो बैठ के भी नारे बोल सकते हैं ताकि उनको कष्ट न हो।
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। पीएम मोदी ने जैसे ही बोलने के लिए अपनी कुर्सी से खड़े हुए ठीक उसी समय विपक्षियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षियों ने 'तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी...' के जमकर नारे लगाए। जिसको लेकर पीएम मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसा।
विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट
भारी हंगामे के बीच पीएम मोदी ने अपना संबोधन जारी रखा। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में बीते वर्ष देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है। एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है। आदरणीय राष्ट्रपति जी ने बहुत ही बढ़िया तरीके से पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी ने इस देश के मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि... सभी विषयों को विस्तार से रखते हुए भारत की प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजाया है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की है। हर वर्ग के सामर्थ्य को उन्होंने शब्दांकित किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति एक विश्वास व्यक्त किया है। ये हम सभी के लिए प्रेरक है।
कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे शब्दों पर अगर भरोसा नहीं है तो कुछ मत करिए, महज लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के भाषणों को विश्लेषण कर लीजिए। आप लोगों को साफ-साफ लगेगा कि न उनके पास कोई सोच, कोई विजन और न की कोई इच्छा शक्ति थी। देश को तभी इतना भुगतना पड़ा।
उन्होंने कहा कि हमारी काफी शक्ति उनकी गलतियों को ठीक करने में जा रही है। दुनिया के मन में उनके समय की जो छवि है उसे धोने में मेरी शक्ति लगती है। ऐसा बर्बाद करके रखा था। उन्होंने कहा कि देश के लिए हमने फ्यूचर रेडी पॉलिसी पर बल दिया है... और देश पॉलिसी के आधार पर चल रहा है...
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।