देश

Kerala: इधर बैंक ने घर पर कुर्की का नोटिस चिपकाया, उधर 70 लाख की लॉटरी लग गई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:11 PM IST

ये पहली बार नहीं है जब किसी आम इंसान ने केरल में लॉटरी जीती हो, इससे पहले एक ऑटो ड्राइवर ने 25 करोड़ की लॉटरी जीती थी। तब ऑटो ड्राइवर भी लोन के लिए बैंकों का चक्कर लगा रहा था। लोन मिल भी गया था, लेकिन उसके बाद उसे लॉटरी लग गई और लोन की जरूरत नहीं पड़ी।

Image

मच्छली बेचने वाले को लगी 70 लाख की लॉटरी (फोटो- Pixabay)

कहते हैं कि किस्मत अगर साथ दे तो कुछ भी आसानी से मुमकिन है। केरल के एक मछली विक्रेता के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। जिस मछली विक्रेता के यहां बैंक वालों ने लोन डिफॉल्टर का नोटिस चिपकाया था, उसी ने कुछ देर बाद लाखों की लॉटरी जीत ली।

मछली विक्रेता पुकुंजू ने 12 अक्टूबर को एक लॉटरी की टिकट खरीदी थी। जिसमें 70 लाख रुपये का पहला पुरस्कार था। जब वह घर लौटा, तो उसे पता चला कि बैंक ने उसके घर के संबंध में कुर्की का नोटिस चिपकाया था, क्योंकि वह लगभग 9 लाख रुपये की ऋण राशि वापस करने में असमर्थ था। नोटिस की बात सुनकर मछली विक्रेता निराश हो गया।

पीटीआई के अनुसार मछली विक्रेता की पत्नी ने बैंक से नोटिस मिलने पर कहा- "बैंक से नोटिस मिलने के बाद हम निराशा में थे। हमें नहीं पता था कि क्या करना है। अपनी संपत्ति बेचनी है या नहीं। हमारे दो बच्चे हैं, एक लड़का और लड़की, जो पढ़ रहे हैं।"

इस नोटिस के कुछ घंटों बाद ही लॉटरी का रिजल्ट निकला और पुकंजू के नाम पहला पुरस्कार आ गया। इस तरह मछली विक्रेता को मिनटों में 70 लाख रुपये मिल गए।

वहीं लॉटरी जीतने के बाद जब पुकुंजू की पत्नी ने उसे बताया तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ। पत्नी ने कहा- "उन्होंने मुझ पर विश्वास नहीं किया जब मैंने उनसे कहा कि हम जीत गए हैं। उन्होंने शुरू में कहा था कि यह बिल्कुल भी संभव नहीं है। फिर वह टिकट नंबर और रिजल्ट चेक की और री-चेक करता रहा। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि हम जीत गए हैं।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article