देश

भारतीय रेल की बड़ी तैयारी, मेट्रो और सबअर्बन ट्रेनें 'कवच 5.0' से होंगी लैस; रेल मंत्री ने बताया कब तक तैयार होगा सिस्टम?

Kavach System: रेलवे मेट्रो और सबअर्बन ट्रेन के सफर को और सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे 'कवच 5.0' के नाम से एक बड़ी पहल शुरू करेगा। ​ मेट्रो और सबअर्बन ट्रेन के लिए 'कवच 5.0' को लाने की तैयारी है और दिसंबर 2025 तक 'कवच 5.0' सिस्टम बनकर तैयार हो जाएगा।

Image

मुंबई मेट्रो

Photo : iStock

Kavach System: ट्रेन हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए 'कवच' सिस्टम को इंस्टॉल किया जा रहा है। इस बीच, रेलवे मेट्रो और सबअर्बन ट्रेन के सफर को और सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे 'कवच 5.0' के नाम से एक बड़ी पहल शुरू करेगा। मेट्रो और सबअर्बन ट्रेन के लिए 'कवच 5.0' को लाने की तैयारी है और दिसंबर 2025 तक 'कवच 5.0' सिस्टम बनकर तैयार हो जाएगा।

क्या है कवच सिस्टम

कवच एक स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ATP) सिस्टम है। कवच लोको पायलट को निर्धारित गति सीमा के अंदर ट्रेन चलाने में सहायता करता है। ऐसे में अगर लोको पायलट निर्धारित सीमा में ट्रेन चलाने में विफल होते हैं तो 'कवच' सिस्टम स्वचालित रूप से ब्रेक लगाकर अनहोनी होने से बचाया है। इसके अतिरिक्त खराब मौसम के दौरान ट्रेनों को सुरक्षित रूप से चलाने में भी मदद करता है।

कवच तकनीक अपग्रेड वर्जन

उन्होंने कहा कि कवच 5.0 'कवच' तकनीक का अगली पीढ़ी का सिस्टम है जिसकी बदौलत सबअर्बन क्षेत्रों में क्षमता डेढ़ गुना बढ़ जाएगी। मुंबई सहित सभी बड़े शहरों में इस सिस्टम से फायदा होगा।

कवच 4.0 हो रहा इंस्टॉल

ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने के लिए देश भर में कवच के वर्जन-4 का इंस्टॉलेशन चल रहा है। साथ ही मुंबई स्पेसिफिक कवच के वर्जन-5 का विकास दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इससे ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 30 फीसद तक बढ़ सकेगी।

गौरतलब है कि यात्री ट्रेनों पर पहला फील्ड परीक्षण फरवरी 2016 में शुरू किया गया था। प्राप्त अनुभव और स्वतंत्र सुरक्षा निर्धारक (आईएसए) द्वारा प्रणाली के स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकन के आधार पर, 2018-19 में कवच संस्करण 3.2 की आपूर्ति के लिए तीन फर्मों को मंजूरी दी गई थी। कवच को जुलाई 2020 में राष्ट्रीय एटीपी प्रणाली के रूप में अपनाया गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!