Sep 01, 2026
अगर आटे में घुन आदि कीड़े लगने लगे हैं तो इसे खराब होने से बचाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।
Credit: canva
आटे को हमेशा सूखे और एयरटाइट कंटेनर में रखें। इससे नमी और कीड़ों का खतरा कम होता है।
Credit: canva
आटे में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर साबुत लौंग रख दें। इसकी तेज महक से घुन और कीड़े दूर रहते हैं।
Credit: canva
सूखी नीम की पत्तियों को छोटी सूती पोटली में बांधकर आटे के डिब्बे में रखें। इससे घुन से बचाव होता है।
Credit: canva
बिना छीली 3-4 लहसुन की कलियां आटे में दबाकर रख दें। लहसुन की तेज महक कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है।
Credit: canva
थोड़ा सा खड़ा नमक सूती कपड़े में बांधकर आटे के डिब्बे में रखें। इससे नमी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
Credit: canva
आटे के डिब्बे में 4-5 सूखी लाल मिर्च रख दें। इसकी तेज गंध घुन और कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है।
Credit: canva
आटे के डिब्बे में 3-4 सूखे तेजपत्ते नीचे और बीच में रख दें। इसकी तेज खुशबू कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है।
Credit: ANI
आटा रखने वाला डिब्बा पूरी तरह सूखा होना चाहिए। गीला चम्मच या गीले हाथ से आटा निकालने से बचें और डिब्बे को समय-समय पर साफ करें।
Credit: canva
आटा खरीदते समय पैकेट अच्छी तरह चेक करें। घर लाने के बाद उसे तुरंत एयरटाइट डिब्बे में भरें और तेजपत्ता, लौंग या नीम की सूखी पत्तियों का इस्तेमाल करें।
Credit: ANI
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स