देश

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को लेकर आया नया अपडेट, अब IRCTC करने वाला है यह बदलाव

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में अब यात्रियों को सिर्फ शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा। आईआरसीटीसी ने जुलाई के दूसरे सप्ताह से ऐसा करने का फैसला लिया है जिसके तहत सिर्फ कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन यात्रियों को दिया जाएगा।

Image

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान मिलेगा कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन।

नई दिल्ली: आईआरसीटीसी ने जुलाई के दूसरे सप्ताह से कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों को कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन परोसने का निर्णय लिया है। आईआरसीटीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक आनंद कुमार झा ने बताया कि हम कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में स्थानीय व्यंजन परोसने की योजना पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के एक अधिकारी ने कहा कि जो लोग कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान स्थानीय भोजन का स्वाद चखना चाहेंगे, उन्हें नाश्ते में अम्बल कद्दू, बबरू, जम्मू पराठा और दोपहर के भोजन में पनीर चमन, कश्मीरी दम आलू और जम्मू राजमा जैसे लोकप्रिय स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह जून को श्रीनगर को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया।

स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने का निर्णय

अधिकारी ने कहा कि प्रीमियम ट्रेन में स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है और हमने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के लिए एक विशेष योजना बनाई है। हमने नाथू, हॉलिडे इन, जेडब्ल्यू मैरियट और आईटीसी जैसे सभी शीर्ष खाद्य पदार्थ विक्रेताओं और होटलों से बात की और सबसे लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों का चयन किया।

क्या होगा नाश्ते और खाने का मेनू

आईआरसीटीसी के अनुसार, अन्य नाश्ता और दोपहर के भोजन की चीजें, जैसे उपमा, पोहा, वेज कटलेट आदि भी उन यात्रियों के लिए विकल्प के रूप में उपलब्ध होंगी, जो स्थानीय व्यंजन का स्वाद नहीं लेना चाहते हैं। आईआरसीटीसी ने कहा कि उसने वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में स्थानीय भोजन का विकल्प उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

(भाषा इनपुट के साथ )

Sanjeev Dubey
संजीव कुमार दुबेauthor

पत्रकारिता में मेरे सफर की शुरुआत 20 साल पहले हुई। 2002 अक्टूबर में टीवी की रुपहले दुनिया में दाखिल हुआ। शुरुआत टीवी की दुनिया के उस पहलू से हुई जहां हर खबर को उसके मुताबिक आकार दिया जाता है यानी उसे कसा जाता है। सहारा टीवी में मेरे कामकाज की शुरुआत पैकेजिंग से हुई जहां खबरों को अलग-अलग प्रारूपों में गढ़ने का काम होता है। फिर पीसीआर में आउटपुट एडिटर की भूमिका निभाने का मौका मिला जहां तुरंत निर्णय कर खबरों को ब्रेक करने की चुनौती रहती है। न्यूजरूम की गहमागमी के बीच रनडाउन तैयार करने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। यहां ब्रेकिंग, हार्ड कोर की खबरों और फीचर्ड प्रोग्रामिंग ने मेरे अनुभव का दायरा तो बढ़ाया ही उसमें गहराई एवं पैनापन भी दिया। 2011 में टेलिविजन न्यूज की दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। अक्टूबर 2011 में Zee News की हिंदी वेबसाइट को अपनी अगवुाई में लॉन्च करने का मौका मिला। डिजिटल की दुनिया और टीवी की दुनिया में खबरें परोसने और खबरों को दिखाने का अंदाज बिल्कुल अलग था। मैं उस दौर में दस्तक दे चुका था जब टीवी भी स्मार्टफोन पर देखा जाने लगा था। डिजिटल पर भी ब्रेकिंग थी। अगर टीवी में प्रोग्रामिंग थी तो यहां भी बतौर फीचर, सॉफ्ट स्टोरीज का विशाल संसार था। एक नया मीडियम जो स्मार्टफोन पर बखूबी देखा और समझा जा सकता था। डिजिटल की इस दुनिया में टीवी और अखबार दोनों समाहित थे। यहां काम करते हुए डिजिटल न्यूज मीडिया की बारीकियां तो सीखी हीं। साथ ही जब जी न्यूज से विदाई ली तो उस समय 33 मिलियन यूजर्स के बीच 84 मिलियन पीवीज देखने की अपार खुशियां हासिल हुईं। जी न्यूज में एक लंबी पारी खेलने के बाद जुलाई 2017 में टाइम्स नाउ नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिला। 2017 में ही टाइम्स नाउ की हिंदी वेबसाइट की शुरुआत हुई। यह पहला मौका था जब टाइम्स नाउ की अगुवाई में कोई हिंदी न्यूज वेबसाइट लॉन्च हुई। यहां एक नई और युवा टीम बनी। यह टीम आक्रामक अंदाज में काम करते हुए कम समय में अपनी पहचान बनाई। डिजिटल की दुनिया के बदलते संसार में अब चुनौती पीवीज की नहीं बल्कि यूजर्स की थी, जिन्हें लाना इतना आसान नहीं थी। लेकिन टीम के जज्बे, हौसले ने असाधारण चुनौतियों को भी अपनी मेहनत एवं लगन से उसे सामान्य बनाया। डिजिटल न्यूज की दुनिया में हर पल चुनौतियों के बीच नया कुछ सीखने-समझने और कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। यह सिलसिला आज भी अनवरत जारी है-

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील