देश

ये नया भारत है...कश्मीर में आतंकी नेंगरू के घर पर चला बुल्डोजर, पाकिस्तान ने दे रखी है पनाह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 30, 2023, 11:40 AM IST

कश्मीर के जिस आतंकी आशिक नेंगरू के घर पर बुल्डोजर चला है, वो पाकिस्तान में छुपा है। भारतीय सेना के खौफ से वो कश्मीर छोड़कर पीओके में रह रहा है। उस पर कई हमलों में शामिल रहने का आरोप है। उसका भाई भी एक आतंकी ही था। जिसे भारतीय सेना ने मार गिराया था।

ये नया भारत है, यहां आतंकियों से बातचीत नहीं होती, सीधे कार्रवाई होती है। कश्मीर में अब सरकार आतंकियों के आतंक को किसी भी तरह से खत्म करने में जुटी है, इसी क्रम में एक खूंखार आतंकी के घर पर बुल्डोजर चला दिया गया है।

किसके घर पर चला बुल्डोजर

जिस आतंकी के घर पर बुल्डोजर चला है उसका नाम आशिक नेंगरू है। कश्मीर के कई आतंकी घटनाओं में शामिल रह चुका है। भारतीय सेना की सख्ती से डरकर इस समय पाकिस्तान में छिपा है। इसी आतंकी ने पुलवामा के राजपोरा में एक दो मंजिला घर बनवाया था। दावा है कि जिस जमीन पर यह घर बनाया गया था वो सरकारी थी। इसीलिए सरकार ने इसे तोड़वा दिया है।

जैश का कुख्यात आतंकी

आतंकवादी आशिक जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। 2019 के पुलवामा हमले में यह आतंकी भी शामिल था। इस समय आशिक नेंगरू पाकिस्तान में है और कश्मीर में जैश के अभियानों को संचालित करता है।

भाई भी था आतंकी

नेंगरू का बड़ा भाई भी कुख्यात आतंकी था। उसका नाम अब्बास अहमद नेंगरू था। 2014 में उसे भारतीय सेना ने मार गिराया था। इसका एक और भाई रियाज भी आतंकी ही है और फिलहाल वो जेल में बंद है।

घर गिराने के बाद मिली धमकी

आतंकी के घर गिराने के बाद आतंकियों के तरफ से धमकी भी दी गई है। कश्मीर फाइट नाम के एक ब्लॉग से यह धमकी दी गई है। कश्मीर फाइट पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) की शाखा द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़ा एक ब्लॉग है। ब्लॉग के जरिए कहा गया कि इस बदला लिया जाएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article