देश

वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में मिलेगी छूट? कांग्रेस सांसद ने रेल मंत्री से किया यह अनुरोध

Railway Fair: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बुजुर्गों को रेल किराये में रियायत बहाल करने का अनुरोध किया है। साथ ही कार्ति चिदंबरम ने कहा कि उन करोड़ों लोगों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए जो इस परिवहन सेवा का इस्तेमाल करते हैं।

Image

सीनियर सिटीजन

Photo : iStock

Railway Fair: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बुजुर्गों को रेल किराये में रियायत बहाल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की रियायत की समीक्षा की जाए और कम से कम स्लीपर कोच और थर्ड एसी में इसे बहाल किया जाए, ताकि वास्तव में जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की मदद की जा सके।

कार्ति चिदंबरम ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया। अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में चिदंबरम ने कई मुद्दों का उल्लेख किया और कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यकता है कि भारतीय रेल की सेवा यात्रियों के अनुकूल रहे और नागरिकों को एक सहज एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करे।

कार्ति चिदंबरम ने जताई चिंता

बकौल पत्र, मार्च, 2020 में कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के कारण वरिष्ठ नागरिकों को किराये में मिलने वाली रियायत का निलंबन एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि, महामारी से संबंधित प्रतिबंध 2021 में समाप्त हो गए, लेकिन यह रियायत 2024 तक बहाल नहीं की गई है।

पहले कितनी मिलती थी रियायत

बता दें कि पहले 60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और 58 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को क्रमशः 40 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की रियायत मिलती थी।

कार्ति चिदंबरम ने पत्र में लिखा कि अगस्त, 2022 में रेलवे से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने सिफारिश की थी कि यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों को दी गई रियायतों पर विवेकपूर्ण ढंग से विचार किया जाना चाहिए।

कार्ति चिदंबरम ने वैष्णव को लिखे अपने पत्र में कहा कि समिति ने आग्रह किया था कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायत की समीक्षा की जाए और कम से कम स्लीपर कोच और थर्ड एसी में इसे बहाल किया जाए, ताकि वास्तव में जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की मदद की जा सके।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त