देश

जब लड़कों ने पहना बुर्का और हिला दिया स्टेज, प्रिंसिपल को पता चला और हो गए सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 04:00 PM IST

कर्नाटक के एक कॉलेज में बुर्का पहनकर डांस करने के मामले में चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इस वीडियो को लेकर कर्नाटक में काफी हंगामा मच चुका है। जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो कॉलेज प्रशासन ने तुरंत इन छात्रों को सस्पेंड कर दिया। चारों छात्र मुस्लिम समुदाय से ही संबंध रखते हैं।

Image

कर्नाटक में बुर्का पहनकर छात्रों ने किया डांस

Photo : Twitter

कर्नाटक (Karnataka) के एक कॉलेज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों को लेकर ऐसा हंगामा मचा कि दो समुदायों के बीच विवाद होते-होते रह गया। इस मामले में अब कॉलेज की ओर से सफाई पेश की गई है और आरोपी छात्रों को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है।

विवाद की वजह

कर्नाटक के मंगलुरू में एक कॉलेज है, नाम है सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज। यहां छात्रों का एक कार्यक्रम चल रहा था। तभी स्टेज पर चार लड़के बुर्का पहनकर आए और बॉलीवुड के गाने 'फेविकोल से' पर डांस करने लगे। ये लड़के डांस करके गए और उधर इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

लोगों ने कॉलेज को लताड़ा

इस वीडियो को लेकर तुरंत हंगामा मच गया। दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ने लगा। वीडियो से पहले ये स्पष्ट नहीं था कि डांस करने वाले कौन से छात्र थे, जिसके मन में जो आया वो लिखने लगा और फिर जब इस विवाद की जानकारी कॉलेज तक पहुंची तो छात्रों की पहचान की गई।

मुस्लिम लड़के ही थे शामिल

लड़कों की पहचान होने के बाद कॉलेज की तरफ से बयान आया। पता चला कि डांस करने वाले छात्र मुस्लिम समुदाय से ही संबंध रखते हैं। लड़कों ने जो डांस किया था, वो प्रोग्राम में अप्रुव नहीं था। बिना अनुमति के ही यह डांस किया गया था। इसके बाद कॉलेज से चारों छात्रों को सस्पेंड कर दिया। कॉलेज ने कहा कि वो इस घटना के लिए माफी मांगता है, लड़कों को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article