देश

Karnataka: विधानसभा फतह के बाद अब लोकसभा पर कांग्रेस की नजरें, नए मंत्रियों को CM सिद्धारमैया ने दिया 20 सीटें जीतने का लक्ष्य

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 28, 2023, 10:12 PM IST

Karnataka: हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं में से एक सिद्धारमैया सीएम और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। साथ ही कुल 32 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है।

Image

सिद्धरमैया ने मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में 20 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया (फोटो- Siddaramaiah.Official)

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में कांग्रेस ने प्रचंड जीत की है हासिल
  • सिद्धारमैया सरकार में कुल 34 विधायक बने हैं मंत्री
  • विधानसभा में जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव पर नजरें

Karnataka: कर्नाटक विधानसभा में जीत के बाद कांग्रेस की निगाहें अब राज्य की लोकसभी सीटों पर है। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने अपने मंत्रियों को 20 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। कर्नाटक में कुल 28 सीटें हैं, जिनमें से 20 पर कांग्रेस हर हालत में जीत चाहती है। सीएम ने कहा कि मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में कुल 28 सीटों में से कम से कम 20 सीटें जीतने का प्रयास करना चाहिए।

शनिवार को 24 मंत्रियों ने लिया था शपथ

दरअसल हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं में से एक सिद्धारमैया सीएम और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। साथ ही कुल 32 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। शनिवार को ही 24 विधायकों ने मंत्रीपद का शपथ लिया है। जिसके बाद अब सिद्धारमैया ने लोकसभा चुनाव का टारगेट इन विधायकों को दे दिया है।

सिद्धारमैया ने क्या कहा

सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव एक साल में होने वाले हैं, लिहाज़ा हमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उपहार के रूप में देने के लिए कम से कम 20 लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिबद्धता, ईमानदारी और चुस्ती-फुर्ती से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बयान में सिद्धारमैया के हवाले से कहा गया है- "हमें ईमानदारी से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि हमने जिन गांरटी का आश्वासन दिया था, वे लोगों तक पहुंचे। अतीत की गलतियां इस बार नहीं दोहरानी चाहिए।"

मंत्रियों की दी चेतावनी

सिद्धरमैया ने मंत्रियों को चेताते हुए कहा कि सभी को सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। विपक्ष में रहने के दौरान हमारे संघर्ष की वजह से लोगों ने भाजपा के कुशासन को खारिज कर दिया और हमारा हाथ थाम लिया। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को लोगों की समस्याओं को सुनना और उनपर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को याद दिलाया कि राज्य के लोगों ने हमें अप्रत्याशित बहुमत और बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिसपर हमें खरा उतरना है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!