देश

कर्नाटक में विभागों को लेकर सस्पेंस समाप्त, CM शिवकुमार ने खुद के पास रखा वित्त; यहां देखें किसे क्या मिला?

Karnataka Cabinet Portfolios: मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने खुद के पास वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, खुफिया विभाग अपने पास रखा है। इसके अलावा, रामलिंगा रेड्डी को वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

Image

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फोटो साभार: @DKShivakumar)

Photo : Twitter

Karnataka Cabinet Portfolios: कर्नाटक में विभागों को लेकर जारी सस्पेंस समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने खुद के पास वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, खुफिया, सूचना, कानून, न्याय और मानवाधिकार, संसदीय मामले, विधायी कार्य और कृषि विपणन विभाग रखे हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री के पास वह विभाग भी रहेंगे, जो किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बी.जेड. जमीर अहमद खान को आवास विभाग, के.एच. मुनियप्पा को समाज कल्याण, यू.टी. खादर को अल्पसंख्यक कल्याण, हज और वक्फ, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, और एम.बी. पाटिल को वाणिज्य और उद्योग विभाग सौंपा गया है, जबकि कर्नाटक कैबिनेट मंत्री रामलिंगा रेड्डी को वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

पहली बार मंत्री बने नेताओं को भी अहम विभाग

शिवकुमार मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल किए गए कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें रिजवान अरशद को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, पी. एम. नरेंद्रस्वामी को कृषि, एच. सी. बालकृष्ण को नगरपालिका प्रशासन विभाग और के. एम. शिवलिंगेगौड़ा को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी शामिल है। वहीं, के एच मुनियप्पा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से स्थानांतरित कर समाज कल्याण विभाग सौंपा गया है।

किसे मिला कौन सा विभाग ?

क्रमांकमंत्रियों के नामविभाग
1डी.के. शिवकुमारवित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, खुफिया, सूचना, कानून, न्याय और मानवाधिकार, संसदीय मामले, विधायी कार्य और कृषि विपणन और अन्य आवंटित न किए गए विभाग
2बी. जेड. जमीर अहमद खानआवास
3रामलिंगा रेड्डीवन और पर्यावरण विभाग
4लक्ष्मण सावदीसहकारी और कृषि उपज विपणन विभाग
5रुद्रप्पा लमानीचीनी एवं कपड़ा
6के. एच. मुनियप्पासमाज कल्याण विभाग
7शिवराज थंगदगीपिछड़ा वर्ग और कन्नड़ संस्कृति विभाग
8यू.टी. खादरस्वास्थ्य, परिवार कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, वक्फ विभाग
9टी. रघुमूर्तिअनुसूचित जनजाति कल्याण विकास
10डॉ. अजय सिंहलघु सिंचाई, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
11चेलुवरायस्वामीप्रमुख एवं मध्यम सिंचाई
12मधु बंगारप्पाप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा
13बसवराज राय रेड्डीउच्च शिक्षा
14के. एम. शिवलिंगेगौड़ाआबकारी विभाग
15पुत्तरंगाशेट्टीपशुपालन एवं रेशम उत्पादन विभाग
16विजयानंद कसाबन्नवरलघु उद्योग और सार्वजनिक उद्यम
17संतोष लाडश्रम एवं रोजगार विभाग
18के. एस. बसवंथप्पाबंदरगाह और मत्स्य पालन और मुज़राई विभाग
19एस.एस. मल्लिकार्जुनखान एवं भूविज्ञान, बागवानी
20रिजवान अरशदखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले
21नरेंद्र स्वामीकृषि
22एच.सी. बालकृष्णनगर प्रशासन
23बी. नागेंद्रयोजना एवं सांख्यिकी

मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं

शिवकुमार के नेतृत्व वाले इस मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के दो महीने बाद शिवकुमार ने तीन अगस्त को 19 नए मंत्रियों को शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था जिससे मंत्रियों की कुल संख्या 33 हो गई है, जबकि एक पद अब भी खाली है। विभागों का यह आवंटन राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले हुआ है।

सनद रहे कि शिवकुमार पिछले कुछ हफ्तों से लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे थे ताकि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और उसके बाद विभागों का बंटवारा कर सकें। हाल ही में शिवकुमार और कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज विधायकों से भी मुलाकात की थी। हालांकि, उन्होंने इस मुलाकात को 'रणनीतिक चर्चा' का नाम दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article