देश

Kangana Ranaut Gen Z Row: कीचड़ के बीच गरबा खेलकर कंगना का जताया विरोध, 'गटर जेनरेशन' बयान पर जामनगर में कांग्रेस का अनोखा विरोध

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के 'गटर जेनरेशन' बयान को लेकर विवाद गहरा गया है। गुजरात के जामनगर में कांग्रेस महिला मंडल ने उनके खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए कीचड़ में गरबा खेला और नारेबाजी की। कांग्रेस ने कंगना के बयान को महिलाओं और युवाओं का अपमान बताते हुए इसकी निंदा की। यह विवाद जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन पर कंगना की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं को 'गटर जेनरेशन' कहा था।

Image

, जामनगर में कांग्रेस महिला मंडल ने कीचड़ में गरबा खेलकर कंगना रनौत ने किया विरोध।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के 'गटर जेनरेशन' वाले बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। गुजरात के जामनगर में कांग्रेस महिला मंडल ने उनके बयान के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कंगना की तस्वीर अपने कपड़ों पर लगाई और कीचड़ के बीच गरबा खेलकर विरोध जताया। साथ ही उन्होंने कंगना के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कांग्रेस महिला मंडल का कहना है कि कंगना रनौत का बयान महिलाओं और युवाओं का अपमान करने वाला है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा सार्वजनिक जीवन में स्वीकार्य नहीं हो सकती और सांसद होने के नाते उन्हें अपने शब्दों का चयन जिम्मेदारी से करना चाहिए।

क्या कहा था कंगना रनौत ने?

कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन और प्रदर्शनकारियों को लेकर कहा था, "मैंने अपनी ज़िंदगी में इतना अजीब और इतना बुरा कुछ नहीं देखा है। इन्हें किसने जन्म दिया है, कौन इनका पालन-पोषण कर रहा है? यह गटर की पीढ़ी है। ये लड़कियां अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं।"

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने बयान की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं और युवाओं का अपमान बताया है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है और विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

आखिर कंगना ने कहा क्या?

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए नीट पेपर लीक मामले के ख़िलाफ़ छात्र आंदोलन और 'जेन जी' पीढ़ी पर उन्होंने विवादित और आपत्तिजनक शब्दों में टिप्पणी की है। आंदोलन के दौरान इस्तेमाल की जा रही भाषा और रील्स पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने युवा पीढ़ी को 'गटर जेनरेशन' कहा। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी और मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं और युवतियों पर निशाना साधा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें