देश

'सोनिया गांधी मांगे माफी', कांग्रेस की रैली में PM मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी पर संसद में हंगामा; जेपी नड्डा ने क्या-क्या कहा?

राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "सोनिया गांधी जी को कल कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।"उन्होंने आगे कहा, "कल कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए। यह कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी बातें कहना निंदनीय है। सोनिया गांधी जी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।"

Image

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

कांग्रेस ने रविवार को 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली का आयोजन किया था। रैली दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में आयोजित की गई थी। हालांकि, आयोजन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसपर सियासी हंगामा खड़ा हो चुका है।

सोनिया गांधी मांगे माफी- जेपी नड्डा

राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "सोनिया गांधी जी को कल कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "कल कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए। यह कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी बातें कहना निंदनीय है। सोनिया गांधी जी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।"

इससे पहले बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, एक बार फिर कांग्रेस का चरित्र सामने आ गया है। वे मोदी जी की मौत की कामना कर रहे हैं। उनकी मुस्लिम लीग और माओवादी सोच सबके सामने आ गई। मोदी की कब्र खोदने की बात करने वाली पार्टी खुद दफन हो जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का भी वही हाल होगा जो औरंगजेब के समय मुगलों का हुआ था।

राहुल औरंगजेब की तरह परिवार की छठी पीढ़ी: सुधांशु त्रिवेदी

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य शायद वैसा ही होने वाला है जैसा 'द लास्ट मुगल' किताब में मुगल साम्राज्य के बारे में लिखा गया है। मुगल साम्राज्य में छह लोगों ने शासन किया - बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब। छठी पीढ़ी के शासन के बाद मुगल साम्राज्य खत्म हो गया।

इसी तरह कांग्रेस पर भी नेहरू परिवार के छह लोगों ने शासन किया है- मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी। राहुल गांधी छठे हैं जो अभी सत्ता का आनंद ले रहे हैं। इनके बाद कांग्रेस का भी मुगलों जैसा हश्र होगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article