Jiah khan Suicide Case Verdict: 28 अप्रैल 2023 को सीबीआई की विशेष अदालत के कठघरे में आदित्य पंचोली के बेटे सूरच पंचोली खड़े थे। अदालत में उनके परिवार के साथ साथ जिया खान का परिवार भी था। जज ए एस सैय्यद ने अभियुक्त सूरज पंचोली की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं,लिहाजा यह अदालत तुम्हें दोषी नहीं मान सकती। जज की इस टिप्पणी के साथ ही एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान तो दूसरे के चेहरे पर मायूसी छा गई। सूरज पंचोली जिया खान केस में बरी हो गए। अदालत की नजर में जिया खान ने खुदकुशी तो की। लेकिन उसकी वजह सूरज पंचोली नहीं थे क्योंकि साक्ष्य की कमी उसको बेगुनाह साबित करती है।
सूरज पंचोली के वकील ने क्या कहा
कोर्ट के बाहर मीडिया के सामने आरोप लगाना बहुत आसान है लेकिन सबूत से बड़ा कुछ नहीं है. कानून सबसे ऊपर है. न्यायलय ने सभी सबूतों के मद्देनजर सूरज पंचोली को बरी किया है. पुलिस और CBI ने जांच में यह पाया कि जिया खान की आत्मघाती प्रवृत्ति थी।
2013 में हुई थी मौत
3 जून 2013 को एक खबर आई कि जिया खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मृत शरीर उनके घर में मिली थी। सवाल यह था कि उनकी मौत के पीछे की वजह क्या था। आखिर वो कौन था जिसकी वजह से वो परेशान थी। पुलिसिया तफ्तीश आगे बढ़ी तो 10 जून को एक खत की बरामदगी हुई जिसे जिया खान द्वारा लिखा हुआ बताया गया। उस खत के आधार पर आदित्य पंचोली के खिलाफ सेक्शन 306 खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ और पुलिस ने गिरफ्तारी की। ऐसा कहा जाता है कि सूरज पंचोली और जिया खान एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। जिया खान की मां राबिया खान ने तो स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। सूरज पंचोली की गिरफ्तारी के करीब चार महीने बाद राबिया खान ने सीबीआई जांच की मांग के लिए बांबे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अदालती दखल के बाद केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया।
