देश

JDU की लालू को नसीहत, 'ट्वीट-ट्वीट खेलना बंद कीजिए..., आपके पुत्र का राजनीतिक चैप्टर बंद हो चुका है'

Lalu Yadav News: लालू यादव के सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर जदयू ने पलटवार किया है।

Image

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव

Lalu Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर जदयू ने पलटवार किया है। जदयू ने लालू यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में ट्वीट-ट्वीट खेलना बंद कीजिए, आपके पुत्र का राजनीतिक चैप्टर बंद हो चुका है।

दरअसल, राजद प्रमुख लालू यादव ने 'एक्स' पर मंगलवार को बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए लिखा, 'नीतीश बताएं कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही हैं? क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते हैं कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई हैं? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई हैं। नीतीश-भाजपा ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला, बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी नहीं रही।'

लालू यादव के इस बयान के बाद जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने पलटवार कर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव अब अनुसंधान के विषय हो गए हैं। किडनी ट्रांसप्लांट हुआ, उसके बाद ऑपरेशन हुआ, लेकिन पुत्र मोह में ट्वीट कर रहे हैं, जबकि जनता आपको 1995 में ही नकार चुकी है। बिहार के लोग आपको देख कर डर जाते हैं, खौफजदा हो जाते हैं। नरसंहार को पोषित करने वाले व्यक्ति, आपके कार्यकाल में 118 नरसंहार हुए थे।

उन्होंने कहा कि आज भी लोगों को याद है जब आपने अपनी बेटी की शादी में शो रूम से नए वाहन, फर्नीचर हाउस से फर्नीचर उठवा लिया, कोई कुछ बोल नहीं पाया। सबको एहसास है कि बिहार में नीतीश कुमार का कानून का राज है और बिहार की बेटियां पुलिस बल में हैं और एके-47 लेकर लोगों को सुरक्षा दे रही हैं

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article