देश

खड़गे-फड़गे का नाम नहीं जानता है- नीतीश के विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल, PM कैंडिडेट पर INDIA गठबंधन में बवाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 22, 2023, 07:56 PM IST

उधर खबर है कि नीतीश कुमार को मनाने के लिए खुद राहुल गांधी एक्टिव हो गए हैं। राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन किया है। खड़गे पहले ही नीतीश से बात कर चुके हैं।

Image

जदयू विधायक गोपाल मंडल का खड़गे को लेकर आपत्तिजनक बयान

Photo : ANI

INDIA गठबंधन में पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बवाल मचा हुआ है। इंडिया गठबंधन की मीटिंग में ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम पीएम पर की उम्मीदवारी के लिए आगे बढ़ाया था, जिसे लेकर कांग्रेस खुद असहज हुई और खड़गे ने इस पर दो टूक बोलकर इसे खारिज कर दिया, लेकिन इसपर अब मामला बिगड़ते दिख रहा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार इसे लेकर नाराज बताए जा रहे हैं, उनके पार्टी के नेता अब अजीबो-गरीब बयान दे रहे हैं। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने खड़गे को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया है।

जदयू विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल

जेडीयू के विवादित बयान देते रहने वाले विधायक गोपाल मंडल ने खड़गे के नाम पर विरोध जताते हुए कहा कि पब्लिक नहीं मानेगी। जदयू विधायक ने कहा- खड़गे-फड़गे का नाम नहीं जानता है, अभी नाम बोले हैं तो सुने हैं। जानते भी नहीं थे कि वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।"

राहुल गांधी ने किया फोन

उधर खबर है कि नीतीश कुमार को मनाने के लिए खुद राहुल गांधी एक्टिव हो गए हैं। राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन किया है। खड़गे पहले ही नीतीश से बात कर चुके हैं।

नीतीश क्या बोले

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाने वाले राज्य के मंत्री संजय कुमार झा ने शुक्रवार को खुलासा किया कि मुख्यमंत्री ने हाल में विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक में जनवरी तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने की आवश्यकता पर जोर दिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा 19 दिसंबर को नीतीश के गठबंधन की बैठक में शामिल हुए थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज