देश

जेडीयू सांसद ने I.N.D.I.A बैठक को बताया 'टांय-टांय फिस्स', बोले-'सिर्फ चाय-बिस्किट पर मीटिंग खत्म, समोसा भी नहीं मिला'-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 08:37 PM IST

I.N.D.I.A Alliance Meeting: जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने INDIA गठबंधन की बैठक को टांय-टांय फिस्स करार दिया है।

Image

विपक्षी दलों की बैठक में कई दलों के बड़े नेता गठबंधन में हिस्सेदारी के लिए आए थे

JDU MP Sunil Kumar Pintu on I.N.D.I.A Meeting: इंडी गठबंधन की बैठक पर भड़कते हुए जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू (JDU MP Sunil Kumar Pintu) ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक में कई दलों के बड़े नेता गठबंधन में हिस्सेदारी के लिए आए थे। लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हो सकी।

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि बैठक में कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है, इसके साथ ही बैठक में केवल चाय-बिस्कुट दिए जाने पर अफसोस जताया कहा कि पहले मीटिंग में चाय समोसे का भी प्रबंधन था लेकिन अब कांग्रेस ने खुद बता दिया कि उसे फंड की कमी हो गई है।

कांग्रेस चंदा मांग रही, नहीं दे रही 'समोसा'

जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हाल ही में कहा था कि उनके पास फंड की कमी है और वे 138 रुपये, 1380 रुपये या 13,800 रुपये का चंदा मांग रहे हैं अभी तक चंदा आना बाकी है इसलिए कल की बैठक बिना समोसे के केवल चाय और बिस्कुट पर खत्म हो गई।

I.N.D.I.A की चौथी बैठक का आयोजन

I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव काफी खुश नजर आ रहे थे पर जेडीयू के सांसद ने अब इस बैठक पर तीखा हमला बोला है। गौर हो कि 19 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की चौथी बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में भाग लेने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article