देश

पुंछ में हिज्बुल मुजाहिदीन मॉड्यूल का भंडाफोड़; 3 गिरफ्तार, 7 राइफलें समेत युद्ध संबंधी सामान बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को तीन आतंकी समर्थकों को तीन एके-47 राइफलों के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले आज सुरक्षाकर्मियों ने इसी मॉड्यूल से सबंधित चार राइफलें और युद्ध सामग्री बरामद की थी।

Image

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राइफलें और युद्ध संबंधी सामान बरामद (Image- X)

Poonch Hizbul Mujahideen module busted: सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हथियारों व गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा भी पकड़ा।

सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों से सहानुभूति रखने वालों को तीन एके-47 राइफलों के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसी मॉड्यूल से जुड़ी 4 राइफलें और गोला-बारूद बरामद किया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिया अपडेट

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'JKP की शानदार जांच। दृढ़ निश्चय और अथक जांच के परिणामस्वरूप पुंछ में 3 आतंकियों से सहानुभूति रखने वालों की गिरफ्तारी हुई, साथ ही 7 एके राइफलें (4 पहले ही बरामद हो चुकी हैं) और बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद हुई।'

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया

इससे पहले आज जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद होने के बाद के ये कार्रवाई की गई।

पुलिस को पदगामपोरा स्थित एक रिहायशी घर में प्रतिबंधित सामग्री की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस दल ने शौकत अहमद वानी के घर पर छापा मारा और 50 किलो गांजा पाउडर (Bhung) बरामद किया। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल हिरासत में है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article