देश

J&K: अप्रैल में Gulmarg में हुई बर्फबारी, इस वजह से जाना जाता है यह शहर

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 10:35 PM IST

Gulmarg Snowfall Video: दरअसल, गुलमर्ग का शाब्दिक अर्थ है "फूलों का मैदान"। यह शहर श्रीनगर (Sri Nagar) से 60 किलोमीटर दूर है। हिमालय पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता के साथ गुलमर्ग ने अपने अस्तित्व में लंबे समय से लाखों पर्यटकों को आकर्षित किया है।

Gulmarg Snowfall Video: जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग शहर में बुधवार को बर्फबारी हुई। आमतौर पर वहां बर्फ अप्रैल के महीने में नहीं गिरती है, मगर पांच अप्रैल 2023 को जब शहर के विभिन्न हिस्सों में बर्फ गिरी तो सड़क से लेकर गाड़ियों और घरों पर बर्फ की हल्की सी चादर देखने को मिली।

अपने घरों के आस-पास बर्फ गिरते देख कई लोगों ने इस दौरान का नजारा अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। आपके प्रिय हिंदी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता ने वहां की बर्फबारी से जुड़े जो वीडियो जुटाए, उनमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस कदर शहर में बर्फ गिरी।

Gulmarg के बारे में ये बातें जानते हैं आप?

दरअसल, गुलमर्ग का शाब्दिक अर्थ है "फूलों का मैदान"। यह शहर श्रीनगर (Sri Nagar) से 60 किलोमीटर दूर है। कार से इस सफर को पूरा करने में लगभग डेढ़ घंटे का वक्त लगता है। हिमालय पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता के साथ गुलमर्ग ने अपने अस्तित्व में लंबे समय से लाखों पर्यटकों को आकर्षित किया है।

गुलमर्ग शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक गुलमर्ग गोंडोला राइड (Gulmarg Gondola) है, जो दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार ( Highest Cable Car in the World) है। यह शहर खासकर सर्दियों में शानदार अनुभव मुहैया कराता है। वहां जाड़ों के समय में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर ही नजर आती है, जो इसे "स्कीइंग के स्वर्ग" (Skiers Paradise) में बदल देता है।

वहां की प्राकृतिक ढलानें अछूती हैं और इक्का-दुक्का स्कीइंग करने वालों के लिए यह चुनौती साबित होती हैं। यही नहीं, गुलमर्ग में सर्दियों का वक्त "व्हाइट क्रिसमस" और नए साल की पार्टियों के उत्सव के साथ उत्सव का मौसम होता है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article