Earthquake Strikes Baramulla: जम्मू और कश्मीर के बारामुल्ला में शुक्रवार को रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दोपहर करीब 12.26 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
खबर अपडेट की जा रही है...
