देश

Jalandhar News: ISI समर्थित बब्बर खालसा आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2.5Kg IED; RDX सहित 2 आतंकी गिरफ्तार

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ आज कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 आतंकियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इस इस मॉड्यूल के संचालन ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमराई द्वारा बीकेआई के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर हथियारों के साथ दहलाने की साजिश रची जा रही थी।

Image

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई। (फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल/ istock)

Photo : iStock

पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ आज कार्रवाई की है।

बीकेआई के सरगना के आदेश पर रची जा रही थी साजिश

पुलिस ने 2 आतंकियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इस इस मॉड्यूल के संचालन ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमराई द्वारा बीकेआई के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर हथियारों के साथ दहलाने की साजिश रची जा रही थी। मॉड्यूल के कब्जे से 2.5 किलोग्राम आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आईईडी का इस्तेमाल एक लक्षित आतंकी हमले के लिए किया गया था। यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना एसएसओसी, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।

लगातार हथियारों की हो रही बरामदगी

त्योहारों के मौसम के दौरान पंजाब में लगातार सीमा पार से बड़े स्तर पर हथियारों की तस्करी हो रही है हाल ही में पंजाब पुलिस ने सीमा पार से भेजे गए चार हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए थे इसके अलावा लगातार हथियारों की बरामदगी भी हो रही है और अब पंजाब को बड़े स्तर पर दहलाने की साजिश का पर्दाफाश भी हुआ है। पंजाब पुलिस ने बड़ी मात्रा में आरडीएक्स और आईडी बरामद किया है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!