देश

राजस्थान में महिला सीएम पर बोले जयराम रमेश, चुनाव कोई सौंदर्य प्रतियोगिता तो नहीं

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 13, 2022, 10:01 AM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में है। इस यात्रा में अलग अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। इन सबके बीच जयराम रमेश से कांग्रेस की तरफ से महिला सीएम पर जब सवाल किया गया तो उनका जवाब दिलचस्प था।

Image

जयराम रमेश, कांग्रेस के कद्दावर नेता

राजस्थान(Rajasthan Assembly Elections 2023) में अगले साल यानी 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। 2023 में सत्ता बदलेगी या लोगों का भरोसा कांग्रेस में बना रहेगा। यह तो समय बताएगा। लेकिन कांग्रेस की तरफ से सीएम(congress women cm candidate) के लिए महिला चेहरे के बारे में जयराम रमेश(Jairam Ramesh Congress leader) से सवाल पूछा गया तो उनका जवाब कुछ ऐसा था। उन्होंने कहा कि चुनाव अलग अलग लोगों के बीच सौंदर्य प्रतियोगिता तो है नहीं। चुनाव, दलों के बीच, उनकी विचारधारा के बीच और घोषणापत्र पर लड़े जाते हैं। ज्यादातर समय कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम के चेहरे का ऐलान नहीं किया है।

अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सीएम कुर्सी की जंग किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस को असहज हालात का सामना करना पड़ता है। इन सबके बीच जब इस तरह की चर्चा सामने आई कि बीजेपी की काट के लिए किसी महिला उम्मीदवार को सीएम चेहरे के तौर पर पेश करना चाहिए। बता दें कि बीजेपी की तरफ से घोषित और अघोषित दोनों रूप में वसुंधरा राजे सिंधिया सीएम या सीएम पद की दावेदार रही हैं। आमतौर बीजेपी की तरफ से वसुंधरा राजे सिंधिया को कमान सौंपी गई है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article