देश

अब जेल ही मेरी जिंदगी है; जमानत पाने वाले बाकी लोगों के लिए खुश हूं...उमर खालिद ने बयां किया दर्द

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हुए। शरजील इमाम को 28 जनवरी 2020 को सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दिए गए भाषणों के लिए गिरफ्तार किया गया था। खालिद को 13 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था।

Image

उमर खालिद को नहीं मिली जमानत

Photo : PTI

Umar Khalid: दिल्ली दंगा मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को उमर खालिद ने अपना दर्द बयां किया। खालिद ने अपनी साथी बनोज्योत्सना लाहिड़ी से कहा कि जेल ही अब उसका जीवन है और उसे इस बात की राहत है कि 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में अन्य लोगों को जमानत मिल गई है, जबकि उन्हें नहीं मिली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया और कहा कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है।

कई आरोपियों को मिली जमानत

बनोज्योत्सना ने X पर पोस्ट किया- हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कार्यकर्ताओं गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी। उमर ने कहा, बाकी लोगों को जमानत मिल गई, मैं बहुत खुश हूं! बहुत राहत मिली। मैंने जवाब दिया, मैं कल मुलाकात के लिए आऊंगा। उमर ने कहा, बहुत बढ़िया, आ जाना। अब यही जिंदगी है।

दिल्ली दंगों में 53 लोग मारे गए थे

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हुए। शरजील इमाम को 28 जनवरी 2020 को सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दिए गए भाषणों के लिए गिरफ्तार किया गया था। बाद में अगस्त 2020 में उसे एक बड़े षड्यंत्र मामले में गिरफ्तार किया गया। खालिद को 13 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था।

सभी सात आरोपियों पर आतंकवाद-रोधी धारा UAPA और भारतीय दंड संहिता (IPC) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, उन पर दंगों के मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है। UAPA की धारा 16 के अनुसार, जो कोई भी आतंकवादी कृत्य करता है, अगर ऐसे कृत्य के परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसे मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article