देश

कोर्ट में पेश हुए जैकलीन-सुकेश, ठग का आरोप-AAP को दिए 60 करोड़, अभिनेत्री बोलीं-मुझे जाना है बहरीन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 03:07 PM IST

मंगलवार को ही पटियाला 200 करोड़ रुपए के ठगी मामले के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर की भी पटियाला कोर्ट में पेशी हुई। सुकेश के साथ संबंधों और उससे महंगे गिफ्ट लेने के चलते ही जैकलीन पर ईडी का शिकंजा कसा है।

Jacqueline Fernandez : 200 करोड़ रुपए के ठगी मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। अभिनेत्री ने 23 दिसंबर से बहरीन की यात्रा पर जाने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी है। इस पर कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जवाब मांगते हुए अर्जी पर सुनवाई 22 दिसंबर तय की है। साथ ही कोर्ट ने अभिनेत्री लीना मारिया पॉल के पास से जब्त 26 कारों को अपने अधीन लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट के बाहर मीडिया ने ठगी मामले में उनसे सवाल किए लेकिन अभिनेत्री ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

AAP पर सुकेश ने लगाए गंभीर आरोप

मंगलवार को ही पटियाला 200 करोड़ रुपए के ठगी मामले के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर की भी पटियाला कोर्ट में पेशी हुई। सुकेश के साथ संबंधों और उससे महंगे गिफ्ट लेने के चलते ही जैकलीन पर ईडी का शिकंजा कसा है। कोर्ट में सुकेश ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने केजरीवाल की पार्टी को 60 करोड़ रुपए दिए।

सुकेश का आरोप है कि उसके पैसे से जेल अथॉरिटी को गिफ्ट भेजे गए। यही नहीं आरोप है कि उसने तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल को 5 करोड़ दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article