देश

मेरा डेटा थोड़े ही है जो साइन करूं, वो तो EC का डाटा है- चुनाव आयोग के नोटिस पर बोले राहुल गांधी, ध्यान भटकाने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर लगातार आक्रमक दिख रहे हैं। आज राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी के आरोप में जो डेटा उन्होंने दुनिया के सामने रखे हैं, वो चुनाव आयोग के ही हैं।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का लगाया है आरोप (फोटो- rahulgandhi)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से भेजे गए नोटिस पर कहा कि उन्होंने जो वोट चोरी के आरोप के समर्थन में डाटा दिया है, वो चुनाव आयोग का ही डेटा है, इसलिए उन्हें उसपर साइन करने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि यह देश में कई जगहों पर हुआ है। नोटिस के जरिए चुनाव आयोग ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब

चुनाव आयोग के नोटिस पर लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- "यह उनका (चुनाव आयोग का) डेटा है। यह मेरा डेटा नहीं है जिस पर मैं (हलफनामे पर) हस्ताक्षर करूंगा... उस डेटा को अपनी वेबसाइट पर डालें और आपको पता चल जाएगा। यह सब सिर्फ मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए है। यह सिर्फ बेंगलुरु में ही नहीं, बल्कि कई अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी हुआ है..."

आज निकाला मार्च

विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ सोमवार को संसद भवन परिसर से मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग पर ही रोक दिया तथा बाद में हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह संविधान को बचाने की लड़ाई है, ‘एक व्यक्ति- एक वोट’ की लड़ाई है। हम एक साफ-सुथरी और सही मतदाता सूची चाहते हैं।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article