देश

इजराइली विदेश मंत्री से जयशंकर की अहम 'फोन कॉल', पश्चिम एशिया संघर्ष के बारे में हुई चर्चा

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। सार ने कहा कि उन्होंने जयशंकर को ईरान के खिलाफ इजराइली अभियान के बारे में जानकारी दी

Image

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार और विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और उन्हें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में जानकारी दी। सार ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को महत्व देते हैं।'

सार ने कहा कि उन्होंने जयशंकर को ईरान के खिलाफ इजराइली अभियान के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा, 'मैंने कहा कि ईरानी शासन होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक आतंकवाद को अंजाम दे रहा है। यह न तो अमेरिकी मुद्दा है और न ही इजराइली, यह एक मूलभूत समस्या है जो विश्व व्यवस्था और वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है। यदि इस गंभीर समस्या का समाधान अभी नहीं किया गया, तो यह विश्व भर में फैल सकती है।'

पश्चिम एशिया में संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था

सार ने कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया, काकेशस और यूरोप में 'अन्य देशों के प्रति ईरानी शासन की आक्रामकता' के मुद्दे पर भी बात की।

पश्चिम एशिया में संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था जब अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर सैन्य हमले किए, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडरों की मौत हो गई थी।

इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और कई खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। जयशंकर, जो 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से इज़राइल और ईरान, साथ ही खाड़ी देशों के संपर्क में हैं, ने कहा कि उन्होंने सार के साथ बिगड़ती स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

हिंसा खत्म करने के लिए बातचीत के ज़रिए तनाव कम करने की अपील

इससे पहले भी, जयशंकर ने इज़राइल और ईरान, दोनों से हिंसा खत्म करने के लिए बातचीत के ज़रिए तनाव कम करने की अपील की थी। यह हिंसा अब एक पूर्ण-स्तरीय संघर्ष में बदल गई है, जिसके कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य -जो ऊर्जा का एक प्रमुख मार्ग है में नाकेबंदी हो गई है और वैश्विक बाज़ार अस्त-व्यस्त हो गए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article