देश

Yoga Diwas 2024: योग दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में होंगे पीएम मोदी, जानें क्या है उनका पूरा प्लान

International Yoga Day 2024: पीएम मोदी आगामी 20 और 21 जून को जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करेंगे, योग दिवस पर मुख्य सहारोह का नेतृत्व करेंगे। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की जम्मू कश्मीर की यह पहली यात्रा है। हाल के दिनों में इस केंद्र शासित प्रदेश में कुछ आतंकवादी घटनाएं भी हुई हैं।

Image

विश्व योग दिवस 2024 के लिए पीएम मोदी का प्लान।

Photo : Times Now Digital

PM Modi Plan for Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे तथा 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह सहित कुछ अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

क्या है पीएम मोदी का पूरा प्लान?

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की जम्मू कश्मीर की यह पहली यात्रा है। हाल के दिनों में इस केंद्र शासित प्रदेश में कुछ आतंकवादी घटनाएं भी हुई हैं। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 20 जून की शाम लगभग छह बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर को बदलना’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बयान के मुताबिक यह कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो यहां की प्रगति को प्रदर्शित करता है और युवाओं को प्रेरणा प्रदान करता है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री स्टालों का निरीक्षण करेंगे और जम्मू-कश्मीर के ‘यंग अचीवर्स’ (उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं) के साथ बातचीत करेंगे।

परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री इस दौरान 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें सड़क बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति योजनाओं और उच्च शिक्षा में बुनियादी ढांचे आदि से संबंधित परियोजनाएं हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी खंड में सुधार, औद्योगिक सम्पदा के विकास एवं छह सरकारी डिग्री कॉलेज के निर्माण जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

कहां लागू की जाएगी परियोजनाएं

प्रधानमंत्री 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि और संबद्ध क्षेत्रों (जेकेसीआईपी) परियोजना में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार की भी शुरुआत करेंगे। यह परियोजना जम्मू एवं कश्मीर के 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में लागू की जाएगी। प्रधानमंत्री सरकारी सेवा में नियुक्त 2,000 से अधिक व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। पीएमओ ने कहा, 'इन परियोजनाओं की आधारशिला रखे जाने और उद्घाटन किए जाने से युवा सशक्त होंगे और जम्मू एवं कश्मीर में बुनियादी ढांचे का विकास होगा।'

योग दिवस के मौके पर क्या करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह साढ़े छह बजे श्रीनगर में मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे। पीएमओ ने कहा, 'इस वर्ष का आयोजन युवा मन और शरीर पर योग के गहरे प्रभाव को रेखांकित करता है। उत्सव का उद्देश्य योग के अभ्यास में हजारों लोगों को एकजुट करना, वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है।' प्रधानमंत्री साल 2015 से हर साल योग दिवस पर आयोजित समारोहों का नेतृत्व करते रहे हैं। उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यहां तक कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस समारोहों का नेतृत्व किया है।

इस वर्ष योग दिवस का विषय ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है और यह व्यक्तिगत व सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में दोहरी भूमिका पर प्रकाश डालता है। पीएमओ ने कहा कि यह आयोजन जमीनी स्तर पर भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित करेगा।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द