देश

Electricity KYC Scam: बिजली केवाईसी घोटाले में इस्तेमाल 392 मोबाइल फोन ब्लॉक करने का निर्देश

Electricity KYC Scam: पीड़ित लोगों ने बिजली केवाईसी को अद्यतन करने से संबंधित एसएमएस और व्हाट्सएप संदेशों और द्वेषपूर्ण एपीके फाइलों का इस्तेमाल कर उनके फोन में हेराफेरी करने और उन्हें नियंत्रण में लेने के कुछ मामलों की सूचना दी थी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Electricity KYC Scam: बिजली केवाईसी (अपने ग्राहक को जानिये) अद्यतन करने में हुई धांधली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दूरसंचार विभाग ने साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए 392 मोबाइल फोन को आईएमईआई के आधार पर देशभर में ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने बिजली केवाईसी अद्यतन करने से संबंधित घोटाले में मोबाइल नंबरों से जुड़ी धोखाधड़ी गतिविधियों की रिपोर्ट के जवाब में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन फोन को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की है।

दूरसंचार विभाग ने धोखाधड़ी गतिविधियों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण के लिए 'चक्षु' पोर्टल का उपयोग किया, जिसमें शुरुआत में पांच संदिग्ध नंबरों की पहचान की गई।बयान के मुताबिक, 'इस पोर्टल के कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित विश्लेषण से पता चला है कि 31,740 मोबाइल नंबरों से जुड़े 392 हैंडसेट का इस्तेमाल इन धोखाधड़ी गतिविधियों में किया गया था। विभाग ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इन हैंडसेट को आईएमईआई के आधार पर देश भर में ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।'

तत्काल निरस्त करने के साथ संबंधित हैंडसेट को भी ब्लॉक कर दिया जाएगा

इसके साथ ही दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार कंपनियों को इन मोबाइल हैंडसेट से जुड़े 31,740 मोबाइल कनेक्शनों का दोबारा सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है। अगर दोबारा सत्यापन में ये नंबर गलत पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल निरस्त करने के साथ संबंधित हैंडसेट को भी ब्लॉक कर दिया जाएगा।

विभाग ने सजग और सतर्क नागरिकों से 'संचार साथी' पोर्टल पर 'चक्षु-संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करें' सुविधा के माध्यम से संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की जानकारी देने की अपील भी की है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article