देश

Nashik Trimbakeshwar Temple: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरन घुसे मुस्लिम युवकों की पूरी Inside स्टोरी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 16, 2023, 11:40 PM IST

Nashik Trimbakeshwar Temple: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरन घुसपैठ करने के मामले में नासिक पुलिस ने पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली है। दो दिन पहले की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार एक्शन में आ गई है। आखिर कैसे हुई ये घटना जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र के नासिक में स्थित है त्र्यंबकेश्वर मंदिर
  • त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरदस्ती घुसे थे कुछ मुस्लिम युवकॉ
  • 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nashik Trimbakeshwar Temple: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कुछ मुस्लिम युवकों के घुसने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इस मामले में शिकायत दर्ज हो चुकी है और राज्य सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठन करने का आदेश दिया है। इस मामले में कहा जा रहा है कि कुछ मुस्लिम युवक जबरदस्ती मंदिर में घुसे थे।

क्या है इनसाइड स्टोरी

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरन घुसपैठ करने के मामले में नासिक पुलिस ने पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली है। दो दिन पहले की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार एक्शन में आ गई है। आखिर कैसे हुई ये घटना जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी।

हरे रंग की चादर चढ़ाने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार ये मुस्लिम युवक इस मंदिर में न केवल घुसने की कोशिश करते हैं बल्कि मंदिर के अंदर मौजूद प्रख्यात शिवलिंग पर हरे रंग की चादर और फूल चढ़ाने की कोशिश करते हैं। इस घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मचता है और फिर पुलिस के पास शिकायत पहुंती है और चार युवकों को गिरफ्तार भी किया जाता है।

जांच जारी

इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस जांच में जुटी है कि ये आरोपी कहां के रहने वाले हैं, क्या करते हैं और किस मकसद से मंदिर में घुसे थे। इनके पीछे किसका हाथ है? किसी के कहने पर अंदर घुसे थे या अपनी मर्जी से? इन सारे पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

हिंदू संगठनों का हंगामा

इस मामले को लेकर हिंदू संगठन गुस्से में दिख रहे हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि महाराष्ट्र में लगातार हिंदुओं के मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। रामनवमी पर भी बवाल हुआ था। संभाजी नगर, अहमद नगर में हंगामे हो चुके हैं।

सरकार की कार्रवाई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कथित तौर पर दूसरे धर्म के एक समूह द्वारा जबरदस्ती घुसने के प्रयास मामले की जांच के लिए मंगलवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है। फडणवीस के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रैंक का एक अधिकारी एसआईटी का प्रमुख होगा। बयान में कहा गया- "एसआईटी न केवल इस घटना की जांच करेगी, बल्कि इसी तरह की एक अन्य घटना की भी जांच करेगी जो पिछले साल उसी मंदिर में हुई थी।"

केवल हिंदुओं की एंट्री

मंदिर न्यास के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार रात लोगों के एक समूह के मंदिर में प्रवेश करने के प्रयास को विफल कर दिया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, केवल हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें