देश

IndiGo के कोलकाता से श्रीनगर जा रहे विमान में 'फ्यूल लीकेज' के कारण वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के विमान में फ्यूल लीकेज के बाद वाराणसी के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस घटना से विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई।

Image

इंडिगो विमान (फाइल फोटो:PTI)

कोलकाता से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के विमान को लेकर एक खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि फ्यूल लीकेज के बाद वाराणसी के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस विमान में 166 यात्री सवार थे। अचानक लैंडिंग से प्लेन में यात्रा कर रहे पैसेंजर्स घबरा गए और उनमें दहशत फैल गई, बताया जा रहा है कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6961 को बुधवार को ईंधन रिसाव के कारण वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी बता दें कि यह विमान कोलकाता से श्रीनगर जा रहा था।। सभी 166 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारकर टर्मिनल के हॉल में ले जाया गया

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारकर टर्मिनल के हॉल में ले जाया गया बताते हैं कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलने तुरंत विमान को लैंडिंग की इजाजत दी और क्रू ने पूरी सावधानी के साथ विमान को रनवे पर उतारा, इस दौरान टीमें मुस्तैद रहीं।

हवाई अड्डा प्राधिकरण और तकनीकी टीम घटना की जांच में जुटे

वहीं अब हवाई अड्डा प्राधिकरण और तकनीकी टीमें इस घटना की जांच में जुटा है। वहीं अभी हाल ही में दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को दीमापुर जाने वाली इंडिगो उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना विमानन सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।

...जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई थी

दिल्ली हवाई अड्डे पर दीमापुर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना तब घटी जब विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। सूत्रों के अनुसार, आग लगने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह घटना विमानन सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंता का विषय बन गई है। पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को विमान में ले जाने और उपयोग करने से संबंधित नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में आग भड़क उठी। यह उड़ान दिल्ली से नागालैंड के दीमापुर के लिए रवाना होने वाली थी। केबिन क्रू की सतर्कता के चलते आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी को नुकसान नहीं हुआ।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article