देश

100 किमी की स्पीड से रनवे पर दौड़ा इंडिगो विमान, लेकिन थ्रस्ट न होने से उड़ नहीं सका, यात्रियों में फैली दहशत

शनिवार को लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2111 टेक ऑफ करते वक्त रनवे पर गड़बड़ हुई और हादसा होते-होते टला। जानिए पूरा मामला...

Image

Indigo फ्लाइट में आई खराबी (File photo: PTI)

Lucknow-Delhi IndiGo flight: शनिवार को लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2111 टेक ऑफ करते वक्त रनवे पर गड़बड़ हुई और हादसा होते-होते टला। विमान 100 किलोमीटर से ज्यादा स्पीड से रनवे पर दौड़ा, लेकिन थ्रस्ट न होने से उड़ नहीं सका। प्लेन में आई तकनीकी गड़बड़ी की जांच की गई। उसके बाद टेक्निकल फॉल्ट बताकर फ्लाइट 6E 2111 के सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया गया । रनवे पर दौड़ते विमान को रोकने से यात्रियों में भय और दहशत का माहौल हो गया था। इसमें डिंपल यादव के साथ पार्टी के कुछ पदाधिकारी भी सवार थे।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है ....

Manish Yadav
मनीष यादवauthor

साल 2011 था जब इंद्रप्रस्थ से पत्रकारिता के सफर की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया । कुछ साल जयपुर रहा और अब ठिकाना अवध है। माइक पकड़ कर कोशिश करता हूं कि आम की आवाज खास के कानो तक पहुंचा पाऊं उम्मीद रहती है इससे हल निकलेगा ।

और पढ़ें
End of Article