देश

IndiGo Flights Cancel: कई हवाई अड्डों पर 'खराब मौसम' के चलते इंडिगो की 57 उड़ानें रद्द, यात्री हुए परेशान

IndiGo Flights Cancel: इंडिगो ने 27 दिसंबर को विभिन्न हवाई अड्डों पर 'खराब मौसम' का हवाला देते हुए 57 उड़ानें रद्द कर दीं।

Image

इंडिगो की 57 उड़ानें रद्द (फाइल फोटो:PTI)

IndiGo Flights Cancel: घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने 27 दिसंबर यानी शनिवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर 'खराब मौसम' का हवाला देते हुए 57 उड़ानें रद्द कर दीं। एयरलाइन की वेबसाइट से यह जानकारी मिली।एयरलाइन ने रविवार के लिए अब तक 13 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें से दो 'परिचालन कारणों' से और बाकी मुख्यतः 'खराब मौसम के पूर्वानुमान' की वजह से रद्द की गई हैं।

गुरुग्राम स्थित मुख्यालय वाली इंडिगो ने इससे पहले पायलट के काम करने की अवधि और उनके आराम से संबंधित सख्त मानदंडों के कारण दिसंबर की शुरुआत में हजारों उड़ानें रद्द कर दी थीं। कंपनी अब 'खराब मौसम' का हवाला देते हुए एक सप्ताह से अधिक समय से कुछ उड़ानें रद्द कर रही है।

रविवार को रद्द की गई 57 उड़ानों में चंडीगढ़, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, दिल्ली, गयाजी, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर और पुणे समेत अन्य हवाईअड्डों से रवाना होने वाली उड़ानें शामिल हैं।

सीएटी-तीन एक उन्नत नेविगेशन प्रणाली

विमानन नियामक डीजीसीए ने इस सर्दी में 10 दिसंबर से अगले साल 10 फरवरी के बीच के समय को आधिकारिक तौर पर ‘कोहरे की अवधि’ के रूप में घोषित किया है। डीजीसीए के 'फॉग ऑपरेशन' (सीएटी-तीन बी) के मानदंडों के हिस्से के रूप में, एयरलाइन को अनिवार्य रूप से बदलकर उन पायलट को लाना होगा, जो कम दृश्यता की स्थिति में काम करने के लिए प्रशिक्षित हैं, साथ ही ऐसी उड़ानों के लिए सीएटी-तीन बी के उपयुक्त विमान बेड़े को तैनात करना होगा।सीएटी-तीन एक उन्नत नेविगेशन प्रणाली है, जो किसी विमान को कोहरे की स्थिति में उतरने में सक्षम बनाती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!